{"_id":"69a46f05aad180f4a90c4888","slug":"who-will-become-an-office-bearer-in-bjp-discussion-took-place-in-the-core-committee-meeting-grnoida-news-c-23-1-lko1064-89095-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भाजपा में कौन बनेगा पदाधिकारी, कोर कमेटी की बैठक में हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भाजपा में कौन बनेगा पदाधिकारी, कोर कमेटी की बैठक में हुई चर्चा
विज्ञापन
भाजपा में कौन बनेगा पदाधिकारी, कोर कमेटी की बैठक में हुई चर्चा
राज्यसभा सदस्य नवीन जैन पर्यवेक्षक के रूप में रहे मौजूद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। भाजपा में जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के पदों पर नियुक्ति के बाद अब जिला संगठन में पदाधिकारियों के लिए दावेदारी का दौर शुरू हो गया है। रविवार को तिलपता स्थित जिला कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक में उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति के लिए चर्चा हुई।
बैठक में तय किया गया है कि संगठन के कामों के लिए सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को ही पदाधिकारी बनाया जाए। युवाओं को मौका देने पर भी कोर कमेटी ने सहमति दी है।कोर कमेटी की बंद कमरे में रही बैठक में आगरा से पूर्व मेयर व राज्यसभा सदस्य नवीन जैन पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। वहीं जिला प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नामों के प्रस्ताव के लिए जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के अलावा दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, एमएलसी नरेंद्र भाटी सहित प्रमुख नेता बैठक में शामिल हुए। बंद कमरे में हुई बैठक में करीब दो दर्जन से अधिक नामों पर चर्चा की गई। इनमें कुछ नाम पिछली जिला कार्यकारिणी में शामिल रहे कार्यकर्ता शामिल हैं। ऐसे में कुछ पुराने पदाधिकारियों की वापसी जहां हो सकती है, वहीं दो तिहाई नए नाम संगठन में शामिल किए जाएंगे।
विधायक तेजपाल नागर ने सुझाव दिया है कि युवाओं को संगठन में जगह मिलनी चाहिए। जो कार्यकर्ता मेहनत से संगठन को आगे बढ़ाने में जुटे हैं, उनको भी जिला कार्यकारिणी में पद मिलने से मनोबल बढ़ेगा। कोर कमेटी के दूसरे सदस्यों ने भी उनकी बात से सहमति जताई है। जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने जल्द ही पर्यवेक्षक की सहमति के साथ पदाधिकारियों के नामों की घोषणा किए जाने की बात कही है। इसके अलावा जिले में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।