फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Where the waste used to be dumped earlier, will now become a wetland

जहां पहले डाला जाता था कूड़ा अब बनेगा वेटलैंड

Sat, 12 Jun 2021 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Where the waste used to be dumped earlier, will now become a wetland
नोएडा। कई वर्ष पहले सेक्टर-54 में नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर का कूड़ा डाला जाता था। टनों कूड़ा पड़े होने की वजह से स्थानीय निवासियों ने इसका खूब विरोध किया था। बाद में प्राधिकरण ने एक एजेंसी की सहायता से यहां का पूरा कूड़ा निस्तारित करा दिया। अब यहां वेटलैंड विकसित करने की योजना बनाई गई है। पूरी तरह विकसित होने के बाद यह शहर में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि सेक्टर-54 में वेटलैंड विकसित किया जाएगा। यहां लैंडस्केप बनाए जाएंगे। 22 एकड़ क्षेत्र में वेटलैंड विकसित किया जाएगा। यहां पार्क आदि भी होंगे, जिसमें घूमने के लिए कई पाथवे बनाए जाएंगे। 200 लोगों के लिए एक पवेलियन भी बनाया जाएगा। 150 लोगों के लिए ओपन एयर एंफीथियेटर बनाया जाएगा। यहां सभी वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ मनोरंजन के साधन होंगे।
विज्ञापन

अधिकारी के मुताबिक वेटलैंड के एंट्री गेट पर प्लाजा होगा। यहां पार्क में टहलने के लिए लोगों के जगह होगी। यहां बनाया जाने वाले तालाब को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के पानी से भरा जाएगा। तालाब के चारों ओर टहलने के लिए सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा तालाब के 3 मीटर ऊपर एक व्यू प्वाइंट भी बनाया जाएगा। जहां से पूरे वेटलैंड का नजारा देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेटलैंड के निर्माण की लागत 4.86 करोड़ रुपये आएगी। पहले इस काम को पूरा करने का समय 30 जून तक का समय निर्धारित था। लेकिन अब प्राधिकरण की ओर से एजेंसी को समय विस्तार का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed