फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   When will I get a new LPG cylinder connection? People have been searching for answers for a month.

Noida News: एलपीजी सिलिंडर का नया कनेक्शन कब मिलेगा?...महीने भर से जवाब तलाश रहे लोग

Tue, 28 Apr 2026 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
When will I get a new LPG cylinder connection? People have been searching for answers for a month.
- फोटो
विज्ञापन

- मजबूरन 5 किलो गैस वाले सिलिंडर ले रहे लोग, ज्यादा हो रहा खर्च

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-71 के रहने वाले दर्श सिंह महीनेभर से लगभग हर रोज गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। वह बस यहीं जानना चाहते हैं कि नए घरेलू गैस कनेक्शन कब मिलेगा लेकिन उनके सवाल का जवाब अब तक नहीं मिला। वह बताते हैं कि एजेंसी संचालक हर बार यह कहकर लौटा देते हैं कि अभी नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। ई-रिक्शा चलाने वाले दर्श ने फिलहाल पांच किलो गैस वाला सिलिंडर लिया है लेकिन सात लोगों के परिवार के लिए यह नाकाफी है।
वह बताते हैं कि सिलिंडर रीफिल नहीं होने के कारण उन्होंने दो बार 1500-1500 रुपये खर्च करके छोटा वाला सिलिंडर लेना पड़ा। इससे उनपर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई लोग हैं जो घरेलू कनेक्शन के लिए एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं।बड़े परिवार में छोटा सिलिंडर जल्दी खाली हो जाने से खर्च भी बढ़ा है। अब वे चाहते हैं कि घरेलू कनेक्शन मिल जाए तो जेब का बोझ कम हो जाए।
विज्ञापन

सेक्टर 125 में कार चालक का काम करने वाले रोहित यादव ने बताया कि बड़े सिलिंडर की बेहद आवश्यकता है। परिवार में 10 लोग हैं। चार लोग गांव से और आए हुए हैं उपचार कराने के लिए। अब रोज इतने लोगों का खाना बनता है तो गैस जल्दी खत्म हो रही है। सेक्टर होशियारपुर में रहने वाले नासिर ने बताया कि वह काम करने बीते दो साल पहले नोएडा आए थे। अब सिलिंडर की मार ने उन्हें परेशान कर दिया है। बड़ा सिलिंडर मिल नहीं रहा है। उधर एजेंसी संचालकों ने बताया कि नए घरेलू कनेक्शन पर फिलहाल रोक है जैसे ही व्यवस्था शुरू होगी कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed