{"_id":"68b9c35cea78f628a9080e05","slug":"when-aoa-deposited-the-builders-dues-electricity-was-restored-in-the-society-grnoida-news-c-23-1-lko1064-74040-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिल्डर के बकाया को एओए ने किया जमा तब आई सोसाइटी में बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिल्डर के बकाया को एओए ने किया जमा तब आई सोसाइटी में बिजली
विज्ञापन
वेलेंसिया होम्स सोसायटी की एनपीसीएल ने काट दी थी बिजली
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित वेलेंसिया होम्स सोसायटी मेंं बिजली का बिल जमा नहीं होने पर एनपीसीएल ने बिजली काट दी। बिजली कटने पर सोसाइटी के एओए अध्यक्ष ने विरोध दर्ज कराया। उनका आरोप था कि बिजली का बकाया बिल्डर का है तो उससे भुगतान कराया जाए। निवासियों को क्यों परेशान किया जा रहा है। एओए के विरोध के करीब पांच घंटे बाद सोसायटी की बिजली जोडी गई।
एओए अध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि सोसाइटी में 900 परिवार रहते हैं। 10 जुलाई से सोसायटी का संचालन एओए कर रही है। बिल्डर का बिजली बिल बकाया है। एओए हैंडओवर के बाद से बिजली बिल समय पर जमा कर रही है। एनपीसीएल ने कनेक्शन काटने से पूर्व कोई सूचना नहीं दी। उनका कहना है कि अगस्त में कनेक्शन एओए के नाम करने के लिए बिजली कंपनी को ईमेल किए गए। कोर्ट और प्राधिकरण ने एओए के नाम कनेक्शन करने के कंपनी को निर्देश पहले ही दिए हैं। इसके बाद भी कनेक्शन नाम नहीं किया जा रहा है।
कनेक्शन कटने के बाद 17 लाख रुपये बिजली कंपनी को जमा किए गए हैंं। बकाया के चेक दिए हैं। बिजली कंपनी को बिल्डर पर यह कार्रवाई करनी थी लेकिन उन्होंने एओए को परेशान किया है। उन्होंने बताया कि बिल्डर निवासियों और एओए पर दबाव बनाने और उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, खासकर ग्रीन एरिया पार्किंग से संबंधित हाल ही में जारी किए गए ध्वस्तीकरण आदेश के मद्देनजर, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है।
विज्ञापन
अंकुर त्रिपाठी