फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Western disturbance will reach the hilly areas today, weather will be dry after Holi.

Noida News: आज पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंचेगा पश्चिमी विक्षोभ, होली के बाद शुष्क होगा मौसम

Mon, 02 Mar 2026 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Western disturbance will reach the hilly areas today, weather will be dry after Holi.
-सोमवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

-नोएडा का एक्यूआई 185 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 212 दर्ज किया गया
----------

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। होली के बाद मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। वहीं, आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को जिले का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हवाओं की गति आठ से दस किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई।
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि इस समय ला-नीना की स्थिति कमजोर पड़ रही है और समुद्री परिस्थितियां धीरे-धीरे सामान्य (न्यूट्रल) चरण की ओर बढ़ रही हैं। मानसून के दौरान अल-नीनो विकसित होने की संभावना जताई जा रही है, इससे दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ हद तक कमजोर पड़ सकता है। अल-नीनो का असर वैश्विक तापमान पर भी दिखाई देता है और इससे गर्मी बढ़ सकती है। मार्च में तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होगा और अप्रैल तक कई हिस्सों में भीषण गर्मी हो सकती है।
विज्ञापन

अगला वेस्टर्न डिस्टरबेंस तीन मार्च यानी आज पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंचेगा, इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। हालांकि भारत के उत्तर-पश्चिम मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है। मध्य भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में फिलहाल शुष्क मौसम बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सोमवार को 30 डिग्री से कम रहा तापमान
आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक होली के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी और अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। --------

येलो जोन में दर्ज हुआ नोएडा का एक्यूआई
एक्यूआई की बात करें तो 185 के साथ नोएडा येलो जोन में रहा। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 212 दर्ज किया गया। दो दिन पहले नोएडा का एक्यूआई ऑरेंज और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई रेड जोन में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed