फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Welcome to National Vice President Zakir Hussain

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन का स्वागत

Mon, 07 Jun 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Welcome to National Vice President Zakir Hussain
नूंह। पूर्व विधायक जाकिर हुसैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिला कार्यकारिणी ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया गया। जिला प्रभारी समय सिंह भाटी और जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने कहा कि नूंह जिले से पहली बार कोई कार्यकर्ता राष्ट्रीय टीम में शामिल हुआ है। इसलिए भाजपा जिला कार्यकारिणी ने नवनियुक्त अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन का स्वागत कर उनको शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

जाकिर हुसैन ने स्वागत के लिए जिला भाजपा कार्यकारिणी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को वो बखूबी निभाएंगे। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो समाज के हर वर्ग और 36 बिरादरी को एक साथ लेकर चलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के नारे को चरितार्थ करके दिखाया है। पिछले छह वर्षों में मेवात क्षेत्र का काफी विकास हुआ है। इससे पहले किसी भी सरकार ने मेवात क्षेत्र की तरफ ध्यान नहीं दिया। इस मौके पर गोसेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला, पूर्व प्रत्याशी नौक्षम चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहीश खान अलावलपुर, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, जिला महामंत्री दलबीर सिंह, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष गंगादान डागर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश मानूवास, जिला उपाध्यक्ष जगन सिंह पार्षद आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed