सोनभद्र। सोनांचल से रांची, जयपुर और अजमेर जाने वाले यात्रियों को नई ट्रेन की सौगात मिली है। त्योहारों के रांची-अजमेर के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 28 सितंबर से 30 नवंबर किया होगा। सोनभद्र के चोपन और रेणुकूट रेलवे स्टेशन पर भी इस ट्रेन का ठहराव होगा। रेलवे प्रशासन जल्द ही इसका टाइम टेबल जारी करेगा।
राष्ट्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य एसके गौतम ने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ट्रेन संख्या 09620 रांची-अजमेर साप्ताहिक ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन 28 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक हर रविवार को सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर रांची से रवाना होगी।
यह विशेष ट्रेन लोहरदगा, टोरी, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, सोनभद्र जिले के रेणुकूट और चोपन रेलवे स्टेशन के साथ सिंगरौली, कटनी, दमोह, सागर, गुना, कोटा (सोगरिया), सवाई माधोपुर, जयपुर होते हुए अजमेर पहुंचेगी। उन्होंने बताया की इस ट्रेन में सभी श्रेणियों (क्लास) में आरक्षण की सुविधा उपलब्ध है। टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। सोनभद्र से राजस्थान के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी।