फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wedding season brings 350 crore worth of textile market to the fore

Noida News: शादी का सीजन, कपड़ा बाजार में 350 करोड़ की रौनक

Thu, 06 Nov 2025 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Wedding season brings 350 crore worth of textile market to the fore
फोटो----
विज्ञापन


शादी का सीजन, कपड़ा बाजार में 350 करोड़ की रौनक
-थीम आधारित लहंगे और शेरवानी की बढ़ी डिमांड, अकेले दूल्हे-दुल्हन के कपड़े सबसे महंगे
थीम आधारित वस्त्र की भी मांग सबसे ज्यादा

माई सिटी रिपोर्टर
नोेएडा। शादी का सीजन शुरू होते ही शहर के बाजारों में दूल्हा-दुलहन के लहंगे और शेरवानी की खरीदारी जोरों पर है। नोएडा के सेक्टर-18, 27 अट्टा मार्केट और आसपास के इलाकों में डिजाइनर बुटीक और वेडिंग स्टोर्स पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। दुकानदारों के मुताबिक इस बार पारंपरिक पहनावे के साथ-साथ थीम आधारित और कस्टम डिजाइन वाले कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ी है।

सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन के अनुसार शादियों के सीजन में सभी सेक्टरों समेत करीब 3500 करोड़ का कारोबार होता है। अकेले कपड़े, साड़ी, लहंगे और अन्य परिधानों में 10 प्रतिशत यानी करीब 350 करोड़ से अधिक का कारोबार अनुमानित है। सेक्टर-18 मार्केट के कपड़ा व्यापारी नरेश ने बताया, बाजार में दुलहन के लिए लहंगे 50 हजार रुपये से शुरू होकर एक लाख में हैं। मांग के अनुरूप इससे महंगे दामों में भी बिक रहे हैं। जबकि दूल्हों की शेरवानी 35 हजार से 80 हजार रुपये तक की रेंज में खूब पसंद किए जा रहे हैं। शहर के बुटीकों की भी इन दिनों चांदी देखने कोे मिल रही है। जहां उनके पास पिछले दो महीने पहले से ही शेरवानी समेत अन्य कपड़ों की सिलाई के लिए बुकिंग कर रहे हैं ताकि फिटिंग और डिजाइन में कोई कमी न रह जाए।
विज्ञापन


थीम आधारित दूल्हा-दुल्हन के वस्त्रों की बुकिंग सबसे ज्यादा है
सेक्टर-18 मार्केट के कपड़ा व्यापारी सौरभ ने बताया, लोग दिल्ली जाकर भी कपड़े खरीदते हैं। लेकिन ग्राहकों को लुभाने के लिए कई आकर्षक व डिजाइन वस्त्रों का स्टॉक मंगाया गया है। हालांकि इस बार दूल्हा और दुलहन थीम पर आधारित वस्त्रों की सबसे ज्यादा मांग है। जैसे कि कपड़ों में कलर कॉर्डिनेशन यानी पिंक और डार्क ग्रीन, रेड और डार्क ग्रीन, सिल्वर पर सुनहरे धागों की कड़ाई, समेत अन्य तरह के खास कॉन्सेप्ट का चलन बढ़ गया है। गुलाबी, लैवेंडर, पीच और गोल्डन शेड्स के साथ जरी और हैंडवर्क वाले लहंगे महंगे तो हैं लेकिन वह भी सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। वहीं दूल्हे गोल्ड, ऑफ-व्हाइट और रॉयल ब्लू रंग की शेरवानी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वेडिंग मार्केट में इस रौनक के चलते कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान है और ग्राहकों में उत्साह, क्योंकि हर कोई अपनी शादी को सबसे यादगार और फैशनेबल बनाना चाहता है।
दूल्हा-दुलहन परिधान के औसत रेट (नोएडा वेडिंग मार्केट)



वस्त्र का प्रकार औसत मूल्य खासियत
दुलहन का डिजाइनर लहंगा 50,000 – 1,00,000 (ऑन डिमांड) जरी और हैंडवर्क कढ़ाई

दूल्हे की शेरवानी 35,000 – 80,000 थीम मैचिंग, रॉयल ब्लू और गोल्ड टोन

दुलहन की साड़ी 25,000 – 60,000 कांजीवरम और बनारसी साड़ी

कपल कोऑर्डिनेटेड थीम ड्रेस 70,000 – 1,20,000 कलर कॉर्डिनेशन व कस्टम डिजाइन

वेडिंग एक्सेसरीज 5,000 – 15,000 मैचिंग कलर और सजावटी सामान
-----------
(नोट: ग्राहक की मांग पर इनसे महंगे और सस्ते वस्त्र भी उपलब्ध हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed