फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Webinar organized on India's global challenges

भारत की समारिक चुनौतियों  पर वेबिनार का आयोजन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Webinar organized on India's global challenges
नोएडा। सेक्टर 125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए  विभिन्न वेबिनारों का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर के विजिटिंग प्रोफेसर अतुल  सिंह ने ‘भारत की सामरिक चुनौतियां’’ विषय पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर एमिटी इंस्टीटयूट आॅफ सोशियल सांइसेस की निर्देशिका डा निरूपमा प्रकाश सहित शिक्षकगण एवं छात्र ऑनलाइन उपस्थित रहे। अतुल सिंह ने कहा कि कोविड 19 से विश्व अर्थव्यवस्था मे निराशा है। यदि लोगों की आय कम होगी तो खरीद कम होगी और जिससे मांग कम होगी इसका सीधा असर उत्पादन पर होगा। आज भारत के सामने तीन मुख्य चुनौतीयां है प्रथम अर्थव्यवस्था, द्वितीय भौगोलिक राजनितिक एवं तृतीय संस्थागत। विश्व की कुल जीडीपी 88 ट्रिलियन की है जबकी भारत की मात्र 2.6 ट्रिलियन की है ।जो भारत की जनसंख्या के अनुपात में काफी कम है।  म एक अन्य वेबिनार में आदित्य ग्रुप के मानव संसाधन प्रमुख अर्पण आंनद ने ‘‘ आदमियों के विश्व में प्रवेश’’ पर छात्रों को जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि व्यवसायिक युग में आपकी रक्षा कोई नही करता। यहां स्वयं आपको सशक्त बनना पड़ता है। कई छात्र जो अकादमिक रूप से काफी अच्छे होते है किंतु व्यवसायिक विश्व में असफल हो जाते है। आने वाला समय चतुर्थ औद्योगिक क्रांति का है जिसमें हमें मशीनों के साथ कार्य करना है। एक अन्य वेबिनार में इंडिपेटेंड के कंसलटेंट एवं स्टोरी टेलिंग आॅफिसर  शशीधर नाजंुनडायाह ने ‘‘ कोरपोरेट में रणनीतिक कहानी कहने का महत्व’’ पर जानकारी प्रदान की।फिलिप्पस इंडिया लिमिटेड के सीएफओ और उपभोक्ता जीवन शैली के अध्यक्ष ए डी ए रत्नम ने ‘‘ स्व विकास का महत्व ’’पर जानकारी देते हुए कहा कि व्यक्तिगत विकास उन गतिविधियों को संदर्भित करता है जो किसी व्यक्ति की प्रतिभा, क्षमता, रोजगार, चेतना, सपनों को महसूस करने और धन बनाने की क्षमता में सुधार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed