{"_id":"690b53208019fa5cac0f3b79","slug":"weaves-national-handloom-exhibition-attracts-crowds-noida-news-c-340-1-del1004-111229-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लोगों को लुभा रही वीव्स राष्ट्रीय हैंडलूम प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लोगों को लुभा रही वीव्स राष्ट्रीय हैंडलूम प्रदर्शनी
विज्ञापन
-प्रदर्शनी का
उद्घाटन हथकरघा की विकास आयुक्त डॉ एम बीना ने किया
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। देश की समृद्ध हैंडलूम कला को मंच देने के उद्देश्य से राजधानी के जनपथ स्थित हैंडलूम हाट में इंडिया वीव्स राष्ट्रीय हैंडलूम प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन हथकरघा की विकास आयुक्त डॉ एम बीना ने किया। इसका आयोजन एसोसिएशन ऑफ कॉर्पोरेशन्स एंड एपेक्स सोसाइटीज ऑफ हैंडलूम की तरफ से किया गया है। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बुनकरों को उचित मूल्य दिलाना, सतत आजीविका करना और पर्यावरण-अनुकूल टिकाऊ फैशन को बढ़ावा देना है। यह प्रदर्शनी 12 नवम्बर तक चलेगी।
इस प्रदर्शनी में देशभर से आए बुनकर और सहकारी संस्थाएं अपने पारंपरिक उत्पादों के साथ-साथ आधुनिक डिजाइनों का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनी में असम के मगा सिल्क, तमिलनाडु के कांजीवरम, उत्तर प्रदेश के बनारसी, गुजरात के पटोला, ओडिशा के इकत और जम्मू-कश्मीर के पश्मीना जैसे प्रामाणिक उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं,आगंतुकों के लिए लाइव हैंडलूम डेमोंस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है, जहां, मास्टर वीवर्स बनाई की बारीकियों को प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शित कर रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों की कला और लोकसंस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रदर्शनी को जीवंत माहौल दे रही हैं। व्यापारिक दृष्टि से यह आयोजन डिजाइनरों, खरीदारों और निर्यातकों के लिए कारीगरों से सीधे संवाद का अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे हैंडलूम क्षेत्र में नए सहयोग और व्यापारिक विस्तार की संभावनाएं मजबूत होंगी।