फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   weather

Noida News: फुहारों से शुरू हुई सुबह, धूप पर खत्म हुआ दिन

Fri, 27 Mar 2026 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
weather
- बारिश भरी सुबह, धूप से सजी दोपहर
विज्ञापन

-जिले का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
-31 मार्च तक बारिश के आसार, बदला रहेगा मौसम का मिजाज

माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। मार्च का अंतिम सप्ताह, जब आमतौर पर गर्मी अपने तेवर दिखाने लगती है, लेकिन इस बार मौसम ने एक अलग ही रंग दिखा दिया। शुक्रवार की सुबह जैसे ही लोगों ने घरों से कदम बाहर रखा, आसमान में घिरे बादलों ने उनका स्वागत किया। हल्की बारिश की फुहारों ने न सिर्फ मौसम को सुहावना बना दिया, बल्कि रोजमर्रा की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया।
सड़कों पर छतरियों और रेनकोट के बीच भागते लोग, जगह-जगह धीमी रफ्तार से रेंगते वाहन और बढ़ता ट्रैफिक जाम, मानो शहर की सुबह किसी फिल्मी दृश्य में बदल गई हो। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश होने से जिले का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की चेतावनी ने इस बदले मिजाज को और दिलचस्प बना दिया है। अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार और 29 से 31 मार्च तक येलो अलर्ट जारी किया है। यानी आने वाले दिन भी कुछ ऐसे ही सुहाने लेकिन थोड़े परेशान करने वाले हो सकते हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश होगी। ऐसे में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश और गरज चमक संभव है। 26 मार्च को भी बारिश का अलर्ट जारी था ऐसे में सुबह से मौसम साफ रहा लेकिन शाम होते ही मौसम बदलने लगा। आसमान बादलों से घिर गया और रात होते ही हल्की बादलों की गरज चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से साफ हुई नोएडा और ग्रेनो की हवा : मौसम में बदलाव होने से हवाओं का रुख भी बदल गया है। बारिश के साथ ही हवाएं भी चल रही हैं ऐसे में ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई येलो जोन में 196 और नोएडा का एक्यूआई भी येलो जोन में 136 दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा की हवा की गुणवत्ता खराब होने से एक्यूआई ऑरेंज जोन में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article