फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   We won the state championship, and now it's time for the national championship.

Noida News: स्टेट जीता और अब नेशनल की बारी

Wed, 14 Jan 2026 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
We won the state championship, and now it's time for the national championship.
राष्ट्रीय फेडरेशन कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए जिले के 13 ताइक्वांडो खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन


18 से 23 जनवरी तक जयपुर में होगी प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। जिले के 13 ताइक्वांडो खिलाड़ी राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय फेडरेशन कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप जयपुर स्थित एसएमएस स्टेडियम में 18 से 23 जनवरी तक होगी।
चयनित खिलाड़ियों में शाये जोशी, अथर्व सिंह, अनुज कन्नौजिया, सैयद अरहान, नक्श आनंद, प्रियंशी बिष्ट, अवनिता कुमारी, अक्षिता मौर्य, आर्या तिवारी, किमाया सिंह, आन्या सिंह, आर्ना भटनागर, प्रणमाया महाराज शामिल हैं। सभी चयनित खिलाड़ी ग्रेनो वेस्ट स्थित लोट्स वैली इंटरनेशनल स्कूल में कोच व जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सुमित चक्रवर्ती की देखरेख में रोजाना दो से तीन घंटे अभ्यास में जुटे हैं।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन कानपुर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में 5 से 7 दिसंबर तक हुई ओपन राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयनित होने पर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें उम्मीद की सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर प्रदेश व जिले को गौरवान्वित करेंगे। लोट्स वैली स्कूल की प्रधानाचार्य इंदु यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उतरने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed