{"_id":"68e67f89d5656b607406d7bb","slug":"waterlogging-in-dadri-mandi-troubles-commission-agents-noida-news-c-23-1-lko1064-77571-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दादरी मंडी में जलभराव से आढ़ती परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दादरी मंडी में जलभराव से आढ़ती परेशान
Wed, 08 Oct 2025 08:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 08 Oct 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
धान भीगने से हो रही क्षति
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। नवीन मंडी में किसानों को सुविधाओं के अभाव और जलभराव से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी और निकासी व्यवस्था ठीक न होने से आढ़ती व किसान नाराज हैं। बारिश के बाद मंडी परिसर में पानी भर जाने से धान भीगकर खराब हो रहा है।
जीटी रोड स्थित नवीन मंडी में अनाज, सब्जी और फल की आढ़तें लगाई जाती हैं। अक्टूबर में धान सीजन के दौरान दादरी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर और आसपास के गांवों से किसान यहां धान बेचने आते हैं। सरकारी रेट 2369 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि मंडी में 2270 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदारी हो रही है।
किसान वीरनामी ने बताया कि मंडी में किसानों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है और शौचालय की भी सुविधा नहीं दी गई है। कृष्ण कुमार का कहना है कि लागत के मुकाबले उचित दाम नहीं मिल रहे, जिससे किसान निराश हैं। रोहन ने बताया कि मंडी तक पहुंचने में जाम की समस्या रहती है, वहीं अंदर प्रवेश में भी घंटों लगते हैं। भूरेलाल ने कहा कि गंदगी और सुविधाओं के अभाव में किसान दिनभर परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
नवीन मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जलभराव से आढ़तियों की धान भीग रही है और नुकसान हो रहा है। सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन मंडी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मंडी सचिव संत सरन ने बताया कि नालियों की सफाई के लिए सफाईकर्मी बुलाए गए थे, लेकिन व्यापारियों के अनुरोध पर सीजन खत्म होने के बाद सफाई करने का निर्णय लिया गया है। अन्य सुविधाओं पर समय-समय पर आढ़तियों से चर्चा की जाती है।