फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Waterlogging due to heavy rain

Noida News: तेज बारिश से जलभराव, आज भी येलो अलर्ट

Sat, 23 Aug 2025 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to heavy rain
फोटो है
विज्ञापन

-जिले का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज
-तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव और जाम की स्थिति

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सुबह से तेज उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर रहा था, लेकिन शाम होते ही तेज बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि तेज बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव भी हुआ और जाम की स्थिति भी बनी। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को उमस भी कम रही।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आद्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई। बता दें कि शनिवार को मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी था ऐसे में तेज बारिश हुई। शाम पांच बजे के आसपास बारिश शुरू हो गई थी और कुछ ही देर में बारिश तेज हो गई। ऐेसे में ऑफिस से वापस लौट रहे लोगों को बारिश में भीगना पड़ा। वहीं, कुछ लोग बारिश के दौरान मेट्रो स्टेशन, फुटओवर ब्रिज और पेड़ों के नीचे खड़े हो गए। ऐसे में जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। यही नहीं, बारिश के मौसम में सड़कों पर हुए गड्ढे बहुत परेशान कर रहे हैं। गड्ढों में पानी भरता है और ऐसे में यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि यहां पर गड्ढा कितना गहरा है। ऐसे में खासकर बाइक और स्कूटी सवारों के एक्सीडेंट होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

-----
आज भी बारिश का येलो अलर्ट
आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान में आज बारिश का येलो अलर्ट है ऐसे में आज भी तेज बारिश की संभावना बन रही है। वहीं, 25 से 29 अगस्त को नो वॉर्निंग जोन होने की वजह से तेज बारिश नहीं लेकिन हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। सीपीसीबी की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 128 और नोएडा का एक्यूआई 100 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed