{"_id":"6abe71ce4966ac780c0f560c","slug":"waterlogged-roads-have-become-a-problem-for-commuters-noida-news-c-491-1-rgh1002-11054-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क पर भरा पानी राहगीरों के लिए बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क पर भरा पानी राहगीरों के लिए बना मुसीबत
विज्ञापन
दिवाकर शर्मा
- ग्रामीणों का आरोप- शिकायत करने पर भी नहीं हुआ समाधान
फोटो--
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी।
रामपुर बांगर से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर जलभराव होने से ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी सड़क पर जमा हो रहा है। जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीणों को गांव तक पहुंचने में परेशानी होती है। इसके अलावा दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल से सड़क किनारे नालियों का निर्माण नहीं कराया गया। ऐसे में ग्रामीणों और आसपास के गांवों के लोगों को भी जेवर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। दूसरे रास्ते से जाने पर कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। बच्चे भी इसी मार्ग से जेवर स्थित विद्यालयों में पढ़ने जाते हैं। सड़क पर कीचड़ और पानी भरा होने से बच्चों को परेशानी होती है और कई बार फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया मरीजों को भी इसी मार्ग से जेवर के अस्पताल ले जाना पड़ता है। जलभराव के कारण अस्पताल पहुंचने में देरी हो जाती है। रात के समय कीचड़ और जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी और बढ़ जाती है। समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है।
-- --
कई बार शिकायत की, लेकिन हर बार प्रशासन की ओर से आश्वासन ही मिला। - दिवाकर शर्मा
सड़क पर कीचड़ और जलभराव से दोपहिया वाहन चालकों के साथ हादसे का खतरा बना रहता है। - दीपक
जेवर एयरपोर्ट जाने का यह प्रमुख मार्ग है, दूसरे रास्ते से जाने पर कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। - ओमप्रकाश शर्मा
बच्चे इसी मार्ग से विद्यालय जाते हैं। कीचड़ होने से उनके फिसलकर गिरने का खतरा रहता है। -
जग्गन शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो