फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water will not come for two days in many areas including New Delhi

Noida News: नई दिल्ली समेत कई इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी

Thu, 15 Jun 2023 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 08:45 PM IST
विज्ञापन
Water will not come for two days in many areas including New Delhi
चंद्रावल संयंत्र से निकलने वाली जीतगढ़ यूजीआर की मुख्य लाइन में लीकेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सोनीपत स्थित मुनक नहर में दरार आने के साथ-साथ चंद्रावल जल शोधक संयंत्र से निकलने वाली जीतगढ़ यूजीआर की राइजिंग मुख्य लाइन में लीकेज हो गई है। इन दोनों कारणों से भीषण गर्मी में नई दिल्ली समेत करीब आधी दिल्ली में पेयजल संकट पैदा हो गया है। चंद्रावल संयंत्र की पाइपलाइन को शुक्रवार को सही करने की शुरुआत होगी और शनिवार तक लाइन को दुरुस्त किए जाने की संभावना है।
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार चंद्रावल संयंत्र से शुक्रवार की शाम और शनिवार की सुबह पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इस कारण नई दिल्ली, सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल और आसपास के क्षेत्र, कमला नगर, शक्ति नगर और आसपास के क्षेत्र, करोल बाग, पहाड़गंज, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी और आसपास के इलाके, छावनी क्षेत्र और दक्षिणी दिल्ली के इलाके में पेयजल संकट रहेगा। जल बोर्ड ने इलाके के निवासी से पानी का भंडारण करने और पानी कम उपयोग करने की अपील की है। इसके अलावा आपात स्थिति में पानी का टैंकर मंगाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर हरियाणा के सोनीपत स्थित बडवासनी गांव के पास मुनक नहर के कैरियर लाइन्ड चैनल में आई दरारें सही नहीं हुई है। इस कारण दिल्ली के करीब 30 प्रतिशत हिस्से में पेेयजल आपूर्ति करने वाले संयंत्रों में कच्चे पानी की दिक्कत आ गई है और उनमें पानी का उत्पादन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed