{"_id":"687674467cd310234406603a","slug":"water-supply-through-speed-meters-in-greno-noida-news-c-23-1-lko1064-68423-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो में जल्द मीटर के जरिये पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो में जल्द मीटर के जरिये पानी की आपूर्ति
विज्ञापन
एसीईओ ने अधिकारियों को कंपनी का चयन करने के लिए कहा
-- -- -- -- -- -- -
10 फीसदी कनेक्शन पर मीटर पहले चरण में लगेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
शहर में जल्द ही पानी की आपूर्ति मीटर के जरिये होगी। इसके लिए प्राधिकरण ने कवायद शुरू कर दी है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने मंगलवार को बैठक कर अधिकारियों को कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है। इसके अलावा एक ही कंपनी को पूरे शहर में जलापूर्ति नेटवर्क के रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी जाएगी।
एसीईओ प्रेरणा सिंह ने जल-सीवर विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें जल विभा को एसीईओ ने कहा कि वन सिटी वन ऑपरेटर योजना के लिए रिक्वेस्ट ऑफ प्रपोजल (आरएफपी) शीघ्र तैयार कराएं। आरएफपी बना रही कंपनी को देरी करने के लिए चेतावनी भी जारी करें। साथ ही, स्मार्ट वाटर मीटर परियोजना को भी लागू किया जाएगा। इसकी स्वीकृति प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर वाटर मीटर लगाने का काम शुरू होगा। पहले चरण में 10 फीसदी कनेक्शन पर वाटर मीटर लगाने की तैयारी है। इससे जल की बर्बादी नहीं होगी और आपूर्ति सुधरेगी।
वहीं, सीवर विभाग की समीक्षा करते हुए एसीईओ ने कहा कि सीवर से जुड़ी कोई भी शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्या को हल कराएं। उन्होंने एनटीपीसी को सीवरेज के शोधित पानी की आपूर्ति करने की परियोजना को भी प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके लिए एनटीपीसी के साथ एमओयू साइन होगा। बैठक में महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार गौतम, विनोद कुमार शर्मा, प्रभात शंकर व अन्य मौजूद रहे।