फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water supply lasted only half an hour; residents outraged as dirty water flowed.

Noida News: आधे घंटे हुई जलापूर्ति, गंदा पानी आने से भड़के निवासी

Thu, 18 Jun 2026 05:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Water supply lasted only half an hour; residents outraged as dirty water flowed.
आधे घंटे हुई जलापूर्ति, गंदा पानी आने से भड़के निवासी
विज्ञापन

-पाइप लाइन में तकनीकी खराबी के कारण आई समस्या, लोगों ने कहा- आए दिन हो रहा परेशानी
फोटो--
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा । ग्रेनो वेंग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 बी ब्लॉक में बृहस्पतिवार सुबह भीषण गर्मी के बीच स्थानीय निवासियों को जल संकट का सामना करना पड़ा। सुबह केवल आधे घंटे के लिए पानी की सप्लाई हुई, जो कि काफी गंदी और दूषित थी। इसके कारण लोगों के रोजमर्रा के घरेलू कार्य प्रभावित हो गए।

स्थानीय निवासियों की शिकायत पर प्राधिकरण के जल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाइपलाइन में तकनीकी खामी पाई गई, जिसे कर्मचारियों ने तुरंत मरम्मत कर ठीक किया। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में स्वच्छ पानी की आपूर्ति सामान्य हो सकी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी में पानी की मांग बढ़ने से छोटी समस्या भी बड़ा रूप ले लेती है। सेक्टर में अक्सर कम दबाव, पाइपलाइन लीकेज और खराब गुणवत्ता जैसी शिकायतें आती रहती हैं। लोगों ने भविष्य में सुचारू आपूर्ति के लिए नियमित निगरानी की मांग की है।
विज्ञापन

--------------------

- भीषण गर्मी के दौरान पानी लोगों की सबसे बड़ी जरूरत है। ऐसे समय में जलापूर्ति प्रभावित होने से काफी परेशानी होती है। हरेंद्र शर्मा

- क्षेत्र में समय-समय पर पानी की सप्लाई से जुड़ी समस्याएं सामने आती रहती हैं। आए दिन पानी की पाइपलाइन फट जाती है। राजीव सहरावत

- कई बार पानी का प्रेशर कम होने के कारण घरों की टंकियां पूरी तरह नहीं भर पाती हैं। इससे लोगों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है। बृजेश वर्मा

- हर बार पानी की पाइपलाइन फट जाती है और उसे ठीक भी किया जाता है, पानी की कोई न कोई समस्या होती रहती है। रितु रावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed