फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water supply disrupted in the society due to failure of water motor

Noida News: पानी की मोटर खराब होने से सोसाइटी में आपूर्ति बाधित

Mon, 04 Aug 2025 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Water supply disrupted in the society due to failure of water motor
निवासियों ने जताया विरोध, दैनिक कामकाज हुआ प्रभावित
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में सोमवार सुबह से जल आपूर्ति बाधित होने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि सोसाइटी में पानी की मोटर खराब हो गई जिसकी वजह से लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समय से समाधान नहीं किया गया।
सोसाइटी में रहने वाले पंकज व राकेश ने बताया कि गर्मियों में पानी की खपत अधिक हो रही है लेकिन सोसाइटी में सोमवार सुबह 7 बजे से पानी की सप्लाई बंद है। दोपहर तक जब घरों के घर में पानी नहीं आया तो निवासियों ने विरोध जताया। विरोध बढ़ता देख बिल्डर प्रबंधन की ओर से शाम पांच बजे एक नोटिस जारी कर निवासियों को बताया गया कि सोसाइटी में पानी की मोटर में ख़राबी आ गई है। जिसके कारण जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं, रात 9 बजे तक पानी की सप्लाई शुरू करने का भरोसा दिया गया है। निवासियों का आरोप है कि सुबह सभी लोग दफ्तर और बच्चे स्कूल जाते हैं। सुबह घरों में पानी न आने पर लोग अपने दफ्तर समय से नहीं पहुंच पाए। साथ ही, बच्चों को स्कूल जाने के लिए तैयार करने में भी परेशानी हुई। वहीं पानी न होने की वजह से घर के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को हुई।
विज्ञापन


टैंकर नहीं आने का लगाया आरोप
निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में सुबह से पानी की समस्या बनी हुई है लेकिन बिल्डर की ओर से एक भी पानी का टैंकर नहीं मांगया गया। पानी की सप्लाई नहीं होने के लोगों को बाहर से बोतलों का सहारा लेना पड़ा जिससे वह अपने जरूरी कार्य और खाना बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, बिल्डर प्रबंधन के एजीएम के पास कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीपी का पानी बहा रहे
निवासियों ने बताया कि एसटीपी का पानी सोसाइटी के बेसमेंट में बहाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पानी की बाहर न फेंक कर सोसाइटी में ही डाला जा रहा है। गंदे पानी के कारण लोगों का रहना दूभर हो रहा है। बेसमेंट में गंदे पानी के कारण नींव भी कमजोर हो रही है। निवासियों ने बताया कि हर रोज की कहानी सोसाइटी में हो गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed