फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water not found, women demonstrated

पानी नहीं मिला तो महिलाओं ने फोड़े मटके

Mon, 21 Dec 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Water not found, women demonstrated
मटके फोड़कर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : Mewat
पानी नहीं मिला तो महिलाओं ने फोड़े मटके
विज्ञापन

नूंह। नूंह खंड की अड़बर पंचायत के गांव जोगीपुर के पास बसे डूडाहेड़ी मच्छरबास में बीते कई दशकों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। बार-बार मांग के बाद भी सरकार और प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। परेशान ग्रामीण महिलाओं ने सोमवार को मटका फोड़ प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।

ग्रामीण महिलाओं बरकती, हसनबसरी, फरमीना, राहिला, अरशीदा, कश्मीरी, मुनफीदा, सुबीना, खुर्शीदन, सरजीना आदि ने बताया कि गांव में दर्जनों परिवारों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। मजबूरी में वह पानी मोल खरीदने को मजबूर हैं। गांव में अधिकतर बीपीएल परिवार हैं। उन्हें पानी का टैंकर करीब 800 रुपये में खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जोगीपुर के अलावा नूंह शहर में भी पानी की लाइन है लेकिन सरकार व स्थानीय प्रशासन उनकी उपेक्षा कर रहा है। सर्दी के मौसम में भी लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी में तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। पशुओं के लिए भी पानी का कोई प्रबंध नहीं हैं, ऐसे में लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होने पर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। वहीं एसडीएम नूंह संजीव कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की समस्या का पता लगाकर स्थायी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed