{"_id":"667830fd1cb0d4cc2b091749","slug":"water-ministers-fast-continues-lieutenant-governor-assures-to-provide-water-noida-news-c-340-1-del1004-52083-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जलमंत्री का अनशन जारी, उपराज्यपाल ने दिया पानी दिलाने का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जलमंत्री का अनशन जारी, उपराज्यपाल ने दिया पानी दिलाने का भरोसा
विज्ञापन
आप नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राजनिवास में उपराज्यपाल से की मुलाकात
उपराज्यपाल के सुझावों पर मिलकर काम करने की सहमति बनी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरियाणा से अतिरिक्त पानी की मांग के लिए जल मंत्री आतिशी का जंगपुरा स्थित सैनी चौपाल में तीसरे दिन भी अनशन जारी रहा। रविवार को डॉक्टरों की जांच के दौरान आतिशी के ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल में गिरावट दर्ज की गई। डॉक्टरों ने इसे सेहत के लिए खतरनाक बताया है। वहीं, पानी की समस्या को लेकर आप नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राजनिवास में उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, एनडी गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी पंकज गुप्ता, कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत 10 लोग शामिल रहे। उन्होंने पानी की आपूर्ति के लिए एलजी से पहल करने की अपील की। उन्होंने हरियाणा से दिल्ली को 113 एमजीडी पानी कम मिलने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली को 1994 के समझौते के अनुसार पानी मिल रहा है, तब दिल्ली की आबादी करीब 1.1 करोड़ थी, लेकिन अब यह बढ़कर तीन करोड़ हो गई है। इसके बाद उपराज्यपाल ने आप नेताओं को भरोसा दिया कि वे हरियाणा सरकार से दिल्ली को पानी दिलाने का प्रयास करेंगे। वहीं, संजय सिंह ने बताया कि नहरों की लीकेज को खत्म करने पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। दिल्ली में 12 हजार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया। इस दौरान एलजी ने भी कुछ सुझाव दिए, जिस पर मिलकर काम करने की सहमति बनी। कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि उपराज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि वे हरियाणा सरकार से बात कर दिल्ली को पानी दिलाएं।
अनशन रहेगा जारी : आतिशी
अनशन स्थल पर आतिशी ने कहा कि जब तक हरियाणा सरकार अतिरिक्त पानी नहीं देगी और हथिनीकुंड बैराज के गेट नहीं खोलेगी उनका अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा। दिल्ली का अपना का कोई स्रोत नहीं है, सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है। दिल्ली में कुल 1005 एमजीडी पानी की जरूरत होती है, जिसमें से 613 एमजीडी पानी प्रतिदिन हरियाणा से आता है, लेकिन तीन हफ्ते से हरियाणा ने पानी भेजना कम कर दिया है। हरियाणा सिर्फ 513 एमजीडी पानी दे रहा है। एक एमजीडी से 28,500 लोगों को पानी मिलता है, यानी जब हरियाणा करीब 100 एमजीडी कम पानी छोड़ रहा है, तो 28 लाख लोगों को जल संकट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आतिशी का कीटोन स्तर पॉजिटिव
जांच के दौरान डॉक्टरों ने जल मंत्री के ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल में बड़ी गिरावट की जानकारी दी। साथ ही, उनके वजन में भी गिरावट हुई है। डॉक्टरों ने दावा किया कि अनशन के पहले दिन की तुलना में तीसरे दिन उनके ब्लड शुगर लेवल में 26 यूनिट की गिरावट आई है। साथ ही, उनका डायास्टोलिक (निचला) ब्लड प्रेशर भी 56 एमएमएचजी पर पहुंच गया है। डॉक्टरों ने इसे खतरनाक बताया है। यही नहीं, आतिशी का यूरिन कीटोन स्तर भी पॉजिटिव हो गया है। डॉक्टरों के अनुसार यदि अनशन जारी रहता है, तो आने वाले कुछ दिनों में उनके शरीर में कीटोन की मात्रा बढ़ सकती है।