फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water leakage in the basement is weakening the foundation of the society.

Noida News: बेसमेंट में पानी के रिसाव से सोसाइटी की नींव हो रही कमजोर

Sun, 12 Oct 2025 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Water leakage in the basement is weakening the foundation of the society.
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी के लोग बेसमेंट में लगातार हो रहे लीकेज से परेशान है। निवासियों का आरोप है कि हल्की सी बारिश या पानी का दबाव अधिक होते ही बेसमेंट तालाब बनना शुरु हो जाता है। लीकेज के कारण लोगों को बेसमेंट में निकलने पर काफी परेशानी हो रही है जिसको लेकर कई बार बिल्डर प्रबंधन से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सोसाइटी निवासी गिरीश ने बताया कि बेसमेंट में पानी गिरने से निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। इस कारण लोगों को अपने वाहन तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। आरोप है कि यह समस्या हर दूसरे या तीसरे दिन सोसाइटी के बेसमेंट में उत्पन्न हो जाती है। पानी लीकेज के कारण गाड़ियों के पास पानी भर जाता है। वहीं, पानी के कारण पिलर भी कमजोर हो रहे हैं। पिलर को सही कराने के लिए कई बार प्रबंधन से कहा गया। उसके बाद भी कोई कदम नहीं उठाए गए। हर महीने समय से मेंटेनेंस शुल्क दिया जा रहा है। उसके बाद भी लोगों की सुविधाओं में कटौैती की जा रही है। आरोप है कि सोसाइटी में पार्कों से लेकर हर जगह कमियां ही कमियां हैं लेकिन देखने वाला कोई नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed