फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water has flooded the entire market, including the police outpost.

Noida News: पुलिस चौकी सहित पूरे मार्केट में भरा पानी

Thu, 09 Jul 2026 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Water has flooded the entire market, including the police outpost.
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में करीब आधा दर्जन इलाकों में कई घंटे जलभराव बना रहा। सूरजपुर के अंदर मुख्य सड़क पर ही दो फुट से अधिक पानी जमा हो गया। कस्बा सूरजपुर चौकी के अलावा आसपास की दुकानों में भी पानी घुस गया। प्राधिकरण का कहना है कि यहां करीब एक महीने तक सड़क बंद करने की जरूरत नाला निर्माण के लिए है। ट्रैफिक पुलिस का सहयोग मिले तो यहां काम शुरू कराया जा सकता है।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में ईकोटेक-3 की कच्ची सड़क पर जलभराव खत्म करने के लिए पिछले दिनों पुलिस डीएससी रोड पर बनाई गई थी। कई घंटे हुई बारिश में यह पुलिस नाकाफी साबित हुई। यहां दोपहर बाद तक पानी भरा रहा। अब पीछे से आ रहे नाले की क्षमता बढ़ाने पर ही ग्रेनो प्राधिकरण काम शुरू करेगा। नाले को री-डिजाइन कराने की जरूरत अधिकारियों ने बताई है।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली 130 मीटर रोड पर भी प्राधिकरण के पास और इटेहड़ा रोटरी पर पानी भर गया। इसके पास पिछले दिनों सड़क चौड़ीकरण का काम हुआ जिससे पानी की निकासी बाधित हो गई। हल्दौनी मोड़ के पास कुलेसरा में भी नया नाला बनने के बाद भी पानी सड़क पर भर गया। इसकी वजह भी प्राधिकरण तलाशने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर का कहना है कि बारिश के बीच ही यहां टीम गई थी। सूरजपुर में ट्रैफिक पुलिस से वार्ता हुई है। उनको कहा गया है कि एक महीने तक अगर एक ही लेन से दोनों तरफ का ट्रैफिक चले। ऐसे में प्राथमिकता पर यहां नाला का निर्माण किया जा सकता है। इससे सूरजपुर कस्बा की जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। इसके बिना वहां बारिश में जलभराव नहीं रूक सकेगा। स्थानीय लोगों का सहयोग भी इस नाला निर्माण के लिए प्राधिकरण लेगा। व्यापारी संगठन से भी इसके लिए बात की जाएगी।

------
विवाद के बाद कच्चे नाले की खोदाई शुरू
ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 में एस्टर स्कूल के पास एक किसान की जमीन का विवाद बना हुआ है। एसीईओ जब यहां दिक्कत दूर कराने पहुंचे तो किसान ने अपनी जमीन से जलनिकासी नहीं करने देने की बात की। इस पर प्राधिकरण के अधिकारियों की बहस भी हो गई। इसके बाद आनन-फानन जेसीबी मंगाकर यहां कच्चे नाले की खोदाई शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed