फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water entered the houses of Pratitnagar and Valmiki Basti

Noida News: प्रतीतनगर और वाल्मीकि बस्ती के घरों में घुसा पानी

Sun, 14 Sep 2025 01:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 14 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Water entered the houses of Pratitnagar and Valmiki Basti
शुक्रवार की रात को हुई मूसलाधार बारिश से प्रतीतनगर और वाल्मीकि बस्ती के घरों में पानी घुस गया। वहीं सत्तेश्वरी देवी इंटर कॉलेज के पीछे बना पुश्ता ढह गया। बारिश के कारण कई गलियों में जलभराव की स्थिति हो गई है। रात 10 बजे के बाद पानी जंगल से होता हुआ प्रतीतनगर के घरों में घुस गया। वहीं बारिश के कारण सत्तेश्वरी देवी इंटर कॉलेज के पीछे बना पुश्ता ढह गया। पानी के साथ मलबा विद्यालय की दीवार पर फंस गया। ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने जिला आपदा प्रबंधन, शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से विद्यालय के पीछे पुश्ते के निर्माण कराए जाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र का पानी खांड गांव होते हुए वाल्मीकि बस्ती के घरों में घुस गया। लोगों को रातभर जागना पड़ा। बाल्टियों से लोगों ने घरों का पानी बाहर निकला। जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल अरुण कुमार ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। ग्रामीणों का कहना था कि हर साल बारिश का पानी उनके घरों में घुस जाता है। अधिकारी निरीक्षण करके चले जाते हैं लेकिन समस्या का समाधान आजतक नहीं हो पाया है। बारिश का पानी विमल कुमार, विजेंद्र सिंह, सोनी कुमार, विजय, नरेश कुमार, कनहैया, अनिता देवी, सुरेश चंद्र, लक्ष्मी देवी, गुडडू बड़थ्वाल के घर में घुसा। ग्राम प्रधान ने प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed