फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water crisis in the sector for three days, uproar

Noida News: तीन दिन से सेक्टर में जल संकट, हंगामा

Sun, 27 Jul 2025 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in the sector for three days, uproar
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर म्यू-2 में पानी की सप्लाई नहीं आने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि पिछले तीन दिन से पानी की सप्लाई बाधित है। निवासियों ने रविवार को यूजीआर पंप पर पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा काटने की सूचना मिलने पर प्राधिकरण के कर्मचारी खराब मोटर को खोलकर ले गए हैं और सोमवार को पानी की सप्लाई आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को पानी सप्लाई की मोटर जल गई थी, जिसकी शिकायत प्राधिकरण के संबंधित विभाग के अधिकारियों से की गई। सेक्टर में करीब सात हजार लोग एक-एक बूंद पानी के लिए बृहस्पतिवार की रात से तरस रहे हैं। सेक्टर में पानी सप्लाई को लेकर पिछले एक साल से समस्या बनी हुई है। कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से लिखित में शिकायत कर सेक्टर में बने यूजूआर पंप पर एक बैकअप में मोटर रखे जाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण निवासी पानी बाहर से खरीदकर प्रयोग करने को मजबूर रहते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्राधिकरण के अधिकारियों से फ्लैट में समरसेबल बोर कराने के लिए अनुमति भी मांगी है, लेकिन उस पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed