{"_id":"5cfe97d9bdec22070f681051","slug":"water-crisis-in-bukharaka-villege-mewat-news-noi4427242117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत : बुखाराका गांव में हाहाकार, लोग आंदोलन को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत : बुखाराका गांव में हाहाकार, लोग आंदोलन को तैयार
विज्ञापन
बुखाराका गांव में बैठक करते गांव के गणमान्य लोग।
- फोटो : ?????
पेयजल किल्लत : बुखाराका गांव में हाहाकार, लोग आंदोलन को तैयार
नगीना। भीषण गर्मी के कारण जिले के गांवों में पेयजल किल्लत ज्यादा होने के बावजूद जिला प्रशासन का यहां की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा। ऐसे आरोप लोग लगातार लगाते आ रहे हैं। सोमवार को ग्राम पंचायत बुखाराका ने सामूहिक फैसला लेते हुए 3 दिन बाद धरना करने की चेतावनी दी है। उनका आरोप है कि खानपुर घाटी में बने आईबीएस बूस्टर से पानी की आपूर्ति लंबे वक्त से नहीं हो रही। खानपुर घाटी के बूस्टर में पुन्हाना के सबसे बड़े वाटर बूस्टर से पानी आता है। लोगों का आरोप है कि गांव में पेयजल किल्लत की शिकायत अधिकारियों से करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
बुखाराका गांव के सरपंच नफीस अहमद ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि फिलहाल 3 दिन की मोहलत रेनीवेल विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी है, अन्यथा सामूहिक धरना ग्रामवासी करेंगे। उन्होंने कहा कि फैसला लिया जा चुका है हम मजबूर हैं। मैं सरपंच हूं तो मुझसे ही लोग पूछते हैं, मजबूरी में मुझे ही अपने पास से ग्राम पंचायत के कुछ घरों में टैंकर डलवाने पड़ रहे हैं। तब जाकर कुछ हद तक आपूर्ति हो पा रही है, महिलाएं परेशान हैं। खानपुर घाटी में बने आईबीएस बूस्टर से कभी-कभार 10-15 मिनट के लिए सप्लाई आती है और कट हो जाती है। अधिकारी फोन तक नहीं उठाते, जो उठा लेते हैं वह समस्या का समाधान नहीं करते। अधिकतर लोगों ने हालात को देखते हुए अपने खुद के वाटर टैंक बनवा लिए हैं। तकरीबन 800 से 1000 रुपए में एक टैंकर खरीदते हैं, एक दो महीने तक पानी की आपूर्ति हो जाती है। सरकार की तरफ से कोई व्यापक व्यवस्था नहीं है, जिस से लगातार परेशानी बनी हुई है। पंचायत सदस्य मोहम्मद अली, अरशद हुसैन, बरकत लंबरदार आदि का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता और एसडीई से कई बार मिल चुके हैं। जेई का फोन बंद रहता है। कभी कभार बात होती है तो उसके बाद फोन ही बंद कर लेते हैं। हम मजबूर हैं, कहां जाएं। इसलिए गांव ने बैठक की है और समस्या से निजात पाने के लिए 3 दिन बाद बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर मोहम्मद जफर, इमरान खान, शेरखान, कंवर खान, आबिद हुसैन, लियाकत अली मुजाहिद, हुसैन खान, मोहम्मद खान मौजूद रहे।