फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Watch MotoGP race with ear buds, otherwise the noise can cause harm.

Noida News: इयर बड लगाकर देखें मोटोजीपी रेस, वरना शोर पहुंचा सकता है नुकसान

Sun, 17 Sep 2023 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Watch MotoGP race with ear buds, otherwise the noise can cause harm.
इयर बड लगाकर देखें मोटोजीपी रेस, वरना शोर पहुंचा सकता है नुकसान
विज्ञापन

-1000cc की सुपर बाइक 115 से 125 डेसीबल यानी जेट इंजन के बराबर करती है शोर
संदीप वर्मा
ग्रेटर नोएडा। मोटो जीपी रेस कान में इयर बड लगाकर देखें, वरना बुद्ध सर्किट पर गरजती हुई सुपर बाइकों का शोर कानों को नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञों की राय है कि मोटो जीपी की 1000 सीसी की बाइकें लगभग 115 से 125 डेसिबल का शोर करती हैं। यह एक जेट एयरक्रॉफ्ट के इंजन से निकलने वाली ध्वनि के बराबर है। ऐसे में सुनने की क्षमता से अधिक आवाज कानों के लिए नुकसानदायक है।
22 से 24 सितंबर के बीच विश्व के 22 सर्वश्रेष्ठ राइडर्स मोटो जीपी भारत में बुद्ध सर्किट पर 1000 सीसी की सुपर बाइकें ट्रैक पर दौड़ाएंगे। गरजती हुई सुपर बाइकों का शोर दर्शकों के कान को क्षति पहुंचा सकता है। राजकीय आयुर्विज्ञान स्थित ईएनटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. हुकुम सिंह ने बताया कि मनुष्य आम तौर पर 70 से लेकर 80 डेसिबल ध्वनि का प्रयोग एक-दूसरे से बातचीत में करता है। यह करीब 20 हर्ट्ज से लेकर 20000 हर्ट्ज तीव्रता की ध्वनि होती है। विशेषज्ञों के अनुसार 85 डेसिबल से अधिक ध्वनि कान के लिए नुकसानदायक होती है। तेज आवाज और तेज संगीत अधिक समय तक सुनना अक्सर बहरापन का कारण बन जाता है। उन्होंने उदाहरण दिया कि यदि एक व्यक्ति सप्ताह भर तक 90 डेसिबल की ध्वनि प्रतिदिन आठ घंटे तक सुनता है तो वह पूरी तरह से बहरा हो सकता है।
विज्ञापन



विश्वभर में तकनीकी विशेषज्ञों ने मोटो जीपी बाइकों के इंजन से निकलने वाली ध्वनि पर शोध किया है। दर्शक यदि 35 मीटर दूर स्टैंड पर बैठकर मोटो जीपी बाइक रेस देखते हैं, ऐसे में 115 से लेकर 125 डेसिबल तक ध्वनि दर्शकों के कानों तक पहुंचेगी। खास बात यह है कि 1000 सीसी की 22 मोटरसाइकिल जब बुद्ध सर्किट के ट्रैक पर दौड़ेंगी तो यह शोर बढ़कर 135 डेसिबल तक पहुंच सकता है। ऐसे में कुछ घंटों का रोमांच और आनंद दर्शकों के कानों को कुछ समय के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। ईएनटी विशेषज्ञों की राय है कि रेस का मजा लेते समय दर्शक कानों में बड का उपयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों इतनी तेज आवाज करती है सुपर बाइक

1000 सीसी की सुपर बाइक में चार सिलेंडर वी-ट्विन इंजन होता है। इंजन के क्रैंक में एक बार में 90 डिग्री रोटेशन फायर करता है। इससे धमाके जैसी आवाज होती है। बाइक जितनी तेजी से चलती है यह आवाज फोर्स के साथ उतनी बढ़ जाती है।



---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed