फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Waste management not found proper, Gulshan Mall fined Rs 10 lakh

Noida News: कूड़ा प्रबंधन दुरुस्त नहीं मिला, गुलशन मॉल पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

Fri, 22 Aug 2025 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Waste management not found proper, Gulshan Mall fined Rs 10 lakh
कूड़ा प्रबंधन दुरुस्त नहीं मिला, गुलशन मॉल पर 10 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने औचक निरीक्षण कर की कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-129 स्थित गुलशन मॉल में कूड़ा प्रबंधन सही न मिलने पर नोएडा प्राधिकरण ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को मॉल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंची थी।

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि नियम के मुताबिक मॉल बल्क वेस्ट जनरेटर (बड़े कूड़ा उत्पादक) की श्रेणी में आता है लेकिन गुलशन मॉल में बड़े कूड़ा उत्पादकों के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने पाया कि मॉल में कूड़ा छटनी, रखने में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। कचरा कबाड़ियों को दिया जा रहा है जो शहर में गंदगी फैला रहे हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित है लेकिन मॉल में कुछ दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे थे। मॉल को नियमों का पालन न करने पर आगे और सख्त कार्रवाई की चेतावनी प्राधिकरण ने दी। बरामद सिंगल यूज प्लास्टिक को भी जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed