फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Warning of farmers to block shout today, Noida police alert

किसानों की आज चिल्ला बॉर्डर जाम करने की चेतावनी, नोएडा पुलिस अलर्ट

Wed, 16 Dec 2020 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Warning of farmers to block shout today, Noida police alert
किसानों की आज चिल्ला बॉर्डर जाम करने की चेतावनी, नोएडा पुलिस अलर्ट
विज्ञापन

नोएडा। संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को चिल्ला बॉर्डर को जाम करने का एलान किया है। इसके बाद से कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट हो गई है। नोएडा पुलिस दिल्ली पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर चल रही हैैं।

सिंघु बॉर्डर पर महापंचायत के बाद मीडिया से बातचीत में भारतीय किसान यूनियन, अंबावता के अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान चिल्ला बॉर्डर को फिर से जाम कर देंगे। सिंघु व टिकरी के अलावा दूसरे बॉर्डर पर किसानों के जमा न होने से जुड़े एक सवाल पर कहा कि गाजीपुर बॉर्डर को पहले ही जाम कर रखा है। चिल्ला बॉर्डर को भी मोर्चा की तरफ से जाम किया जाएगा। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार ने बताया कि फिलहाल चिल्ला पर यातायात सामान्य है। अन्य बॉर्डर से किसान बुधवार को आते हैं तो पुख्ता तैयारी है। दरअसल, भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ता चिल्ला बॉर्डर पर दो लाइन के रास्ते पर बैठे हैं और दोनों तरफ की सड़कें खुली हैं। चिल्ला बॉर्डर खोलने के बाद सिंघु व अन्य बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने भानु गुट के साथ असहमति जताते हुए उन्हें किसान आंदोलन का हिस्सा नहीं बताया था। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने किसान नेताओं को लेकर कई टिप्पणियां की थी। इस बात को लेकर अन्य किसान संगठनों और भारतीय किसान यूनियन भानु के बीच तल्खियां बढ़ गईं। अब सिंघु बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों का कहना है कि भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने सरकार के आगे घुटने टेक दिए हैं और रास्ता खोल दिया है। इसके बाद मंगलवार शाम सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने चिल्ला बॉर्डर को जाम करने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed