{"_id":"654d359e0a6db225c3073cac","slug":"waiting-for-the-bus-is-becoming-a-hindrance-in-the-happiness-of-going-home-during-the-festival-grnoida-news-c-23-1-noi1091-20641-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: त्योहार पर घर जाने की खुशी में बस का इंतजार बन रहा बाधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: त्योहार पर घर जाने की खुशी में बस का इंतजार बन रहा बाधक
विज्ञापन
त्योहार पर घर जाने की खुशी में बस का इंतजार बन रहा बाधक
- छात्र और कामगार सामान के साथ बस स्टॉप पर घंटों हो रहे परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दीपावली के अवसर पर शहर के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों का अपने घरों को रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां नौकरी और व्यवसाय कर रहे लोग भी अपने घरों को जा रहे हैं। भीड़ के कारण परीचौक और जीरो प्वाइंट पर बसों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
ग्रेटर नोएडा में निजी और सरकारी मिलाकर 190 काॅलेज हैं। इनमें 1.50 लाख से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। 500 से ज्यादा निजी कंपनी भी हैं, जिनमें लाखों लोग नौकरी कर रहे हैं। त्योहार पर इनमें से अधिकांश अपने-अपने घर जाते हैं। शुक्रवार से ग्रेटर नोएडा डिपो बसों के फेरे भी बढ़ाने जा रहा है। इसके बाद यात्रियों को कुछ राहत हो सकती है। ग्रेटर नोएडा डिपो के द्वारा 11 रूटों पर डिपो की 153 बसें संचालित होती हैं। सामान्य दिनों में इनके 500 फेरे तक होते हैं। जिनको बढ़कर 750 तक किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
केस-1
ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्ली की दौड़
बिहार के आरा निवासी विशाल, सुनील और सौरभ यहां पर एक निजी संस्थान से बीटेक कर रहे हैं। छात्र कहते हैं कि दिल्ली से उनकी ट्रेन है। वहां तक पहुंचने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। होली पर घर गए थे और उसके बाद से नहीं जा पाए हैं। अब घर से लगातार मां और अन्य परिजन का फोन आ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
केस-2
हर त्योहार पर उठाते हैं परेशानी
कानपुर के रहने वाले गोविंद और केशव यहां पर निजी कंपनी में काम करते हैं। गोविंद और केशव कहते हैं कि कानपुर के लिए सीधी बस नहीं मिली है। अब कई बसें बदल कर जाना पड़ेगा। वह यहां पर 18 साल से हैं और हर त्योहार पर यही हाल रहता है। तीन माह बाद घर जा रहे हैं। इस त्योहार को परिजन के साथ मनाएंगे।
-- -- -- -- -- -
बयान-
शुक्रवार से बसों के अतिरिक्त फेरे शुरू हो जाएंगे। हमने चालकों परिचालकों के अवकाश तक रद्द कर दिए हैं। निर्देश हैं कि शहर में जहां भी यात्री दिखाई दें वहां से उन्हें बिठा लें। आगरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, बदायूं, चंदौसी, बुलंदशहर, बबराला, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए हैं।
- ललित कुमार श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, ग्रेटर नोएडा डिपो