{"_id":"6acfb85ad3e76cef4001ecc9","slug":"voting-for-golf-course-management-board-seats-on-the-17th-noida-news-c-1-1-noi1082-4835001-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गोल्फ कोर्स मैनेजमेंट बोर्ड की सीटों के लिए 17 को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गोल्फ कोर्स मैनेजमेंट बोर्ड की सीटों के लिए 17 को मतदान
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-38 स्थित प्रतिष्ठित नोएडा गोल्फ कोर्स के मैनेजमेंट बोर्ड की 6 सीटों के लिए 17 अक्तूबर को मतदान होगा। इस चुनाव में क्लब के करीब 6,800 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बोर्ड की इन 6 सीटों में 4 जनरल कैटेगरी, 1 आर्मी कोटा और 1 एयरफोर्स-नेवी कोटे की है, जिन पर कुल 13 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। नोएडा गोल्फ कोर्स के मैनेजमेंट बोर्ड में नोएडा प्राधिकरण के अध्यक्ष पदेन अध्यक्ष होते हैं। वहीं, सदस्य सचिव के रूप में एसीईओ या प्राधिकरण अध्यक्ष द्वारा नामित अधिकारी जिम्मेदारी संभालते हैं। इसके अतिरिक्त, बोर्ड में दो अन्य सदस्यों को भी प्राधिकरण अध्यक्ष द्वारा ही नामित किया जाता है। ब्यूरो
विभिन्न श्रेणियों में मैदान में डटे प्रत्याशी:
जनरल कैटेगरी (4 सीटें - 7 प्रत्याशी): अमर पीएन सिंह, डॉ. हरीश त्रिपाठी, नलिनी शर्मा, सिमरजीत सिंह, संदीप जिंदल, सुरेश जैन और उमेश दुबे।
आर्मी कोटा (1 सीट - 4 प्रत्याशी): रिटायर्ड मेजर जनरल विभूति भूषण, रिटायर्ड कर्नल जेएम अरोड़ा, रिटायर्ड कर्नल सुभाष चंद्र शर्मा और रिटायर्ड कर्नल सुनील यादव।
एयरफोर्स-नेवी कोटा (1 सीट - 2 प्रत्याशी): रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर मोहित खन्ना और रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन ओपी गुप्ता।