फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Volleyball excitement to unfold in Noida on October 6; Sonu Sood to launch the grand opening of VCL; broadcast on Sony Sports Network, DD Sports, SonyLIV, and Waves OTT.

Noida News: नोएडा में 6 अक्तूबर को दिखेगा वॉलीबॉल का रोमांच

Sat, 03 Oct 2026 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Volleyball excitement to unfold in Noida on October 6; Sonu Sood to launch the grand opening of VCL; broadcast on Sony Sports Network, DD Sports, SonyLIV, and Waves OTT.
सोनू सूद करेंगे वीसीएल का भव्य आगाज, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, डीडी स्पोर्ट्स, सोनी लिव और वेव्स ओटीटी पर होगा प्रसारण
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में 6 से 23 अक्तूबर तक वॉलीबॉल चैंपियंस लीग आयोजित होगी। प्रोफेशनल फ्रेंचाइजी आधारित वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद विशेष आकर्षण होंगे। इसके अलावा सेलिब्रिटी प्रस्तुतियां, लाइव परफॉर्मेंस, संगीत, डांस और अन्य मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। लीग के लिए अगस्त में ट्रायल आयोजित किए गए थे और उनके प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। सभी 10 टीमें अलग-अलग शहरों और राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगी।

टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा प्रसारण
वॉलीबॉल चैंपियंस लीग को देश और विदेश में बड़े स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है। लीग का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, डीडी स्पोर्ट्स, सोनी लिव और वेव्स ओटीटी पर किया जाएगा। इसके अलावा कई देशों और क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय प्रसारण के जरिए लीग को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। आयोजकों का लक्ष्य वीसीएल को उच्च स्तर के खेल और मनोरंजन मंच के रूप में स्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed