फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Viral fever in Bhakraula and Bilauna, 36 sick

Noida News: भकरौला और बिलौना में वायरल बुखार, 36 लोग बीमार

Sat, 01 Nov 2025 02:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Viral fever in Bhakraula and Bilauna, 36 sick
लोधा ब्लॉक के गांव भकरौला और गंगीरी के गांव बिलौना में बुखार से 36 लोग बीमार है। गांव भकरौला में तीन दिन पहले बुखार से बालिका की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव शिविर लगाकर दवा का वितरण किया है।
विज्ञापन

गांव भकरौला के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जसवंत सिंह, रवि कुमार, भानी देवी, सुनील कुमार, आकाश, साहब सिंह, आरती, शिवानी, रूपा देवी को वायरल बुखार होने पर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गांव की मानवी (11) की बुखार से बुधवार को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। पिता योगेंद्र पाल सिंह का कहना है की मानवी को अचानक से बुखार आ गया था, उसे बुखार की गोली दी गई, जिससे कुछ समय के लिए बुखार उतर गया, लेकिन फिर अचानक से बुखार बढ़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सीएचसी अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने जानकारी मिलने पर टीम के साथ गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण किया। उन्होंने गांव की गलियों, नालियों और पानी भराव की स्थिति का भी निरीक्षण कर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। गंगीरी के गांव बिलौना में भी बुखार का प्रकोप है। भाकियू युवा के देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बुखार से रिंकू (26), राधा (10), कमला (55), विजयपाल (60), शिवानी (16), विमला (55), अंशुल (14), सुमन (35), मोहित (19), साहब सिंह (65) सहित दो दर्जन लोग बुखार की चपेट में हैं और यह सभी छर्रा व अप्रशिक्षित से इलाज करा रहे हैं। छर्रा सीएचसी प्रभारी डॉ. कुशलपाल सिंह ने बताया कि गांव बिलौना की जानकारी नहीं है, गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज कर दवा वितरित कराई जाएगी।
विज्ञापन



-बुखार की जानकारी मिलने पर गांवों में शिविर लगाकर दवा बांटी जा रही है। शुक्रवार को भी तीन गांवों में शिविर लगाए गए, जहां बुखार का कोई गंभीर रोगी नहीं मिला।- डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed