{"_id":"695e657c61e91a279b011e9b","slug":"vipin-malhan-vk-seth-panel-files-nominations-with-show-of-strength-noida-news-c-1-noi1095-3816288-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विपिन मल्हन-वी.के. सेठ पैनल ने शक्ति प्रदर्शन के साथ किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विपिन मल्हन-वी.के. सेठ पैनल ने शक्ति प्रदर्शन के साथ किए नामांकन
विज्ञापन
18 पदाधिकारियों और 138 कार्यकारिणी सदस्यों ने नामांकन भरे
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) के चुनाव 2026-28 के तहत बुधवार को विपिन कुमार मल्हन और वी.के. सेठ पैनल ने पूरे जोश और समर्थन के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए। सेक्टर-6 स्थित एनईए कार्यालय में पैनल के 18 पदाधिकारियों और 138 कार्यकारिणी सदस्यों ने भी नामांकन भरे।
इस दौरान नामांकन से पूर्व पैनल के सभी उम्मीदवारों ने सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-19 में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद पूरे पैनल और बड़ी संख्या में उद्यमियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ रोड शो करते हुए एनईए कार्यालय तक मार्च किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि उद्यमी भाइयों से मिल रहा व्यापक समर्थन उन्हें नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का अहसास करा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि दोबारा सेवा का अवसर मिला तो वे अगले दो वर्षों में उद्यमियों और उद्योगों के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस मौके पर राकेश कोहली, हरीश जोनेजा, धर्मवीर शर्मा, मुकेश कक्कड़, मोहन सिंह, सुधीर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।