फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Violation of permit rules on the Yamuna Expressway

Noida News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर परमिट नियमों की अनदेखी

Fri, 09 Oct 2026 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Violation of permit rules on the Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेस-वे पर परमिट जीरो पॉइंट तक, बसें परी चौक तक भर रहीं सवारियां
विज्ञापन

राजेश भाटी
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर संचालित स्लीपर बसों में परमिट के नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। आगरा, मथुरा समेत अन्य स्थानों से आने वाली कई बसों का परमिट ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट तक होने के बावजूद उनका संचालन परी चौक समेत अन्य स्थानों तक किया जा रहा है। आरोप है कि बस संचालक निर्धारित स्थानों के बजाय एक्सप्रेस-वे पर ही अवैध रूप से सवारियां बैठाते हैं। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। बसों में सफर करने के लिए सड़क किनारे खड़े होने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।


जीरो पॉइंट के पास सड़क पर खड़ी होती हैं बसें


यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर बसों को खड़ा कर सवारियां बैठाने के लिए निर्धारित स्थान बनाया गया है। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे पर अन्य स्थानों पर बसें खड़ी कर सवारियां बैठाने के लिए निर्धारित स्टॉपेज नहीं हैं। इसके बावजूद जीरो पॉइंट से करीब 200 मीटर पहले ही कुछ बसें सड़क पर खड़ी कर सवारियां बैठाई जाती हैं। इससे तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों के बीच हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन



परमिट की शर्तों का भी उल्लंघन


आरोप है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलने वाली कई बसों के परमिट में जीरो पॉइंट तक ही संचालन की अनुमति है। इसके बावजूद बसें परी चौक और नोएडा समेत अन्य स्थानों तक पहुंच रही हैं और वहां से भी सवारियां बैठाई जा रही हैं। निर्धारित रूट और परमिट की शर्तों का पालन नहीं होने से परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-निर्धारित रूट और परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जीरो पॉइंट, परी चौक और जेवर टोल प्लाजा पर जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित बस संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उदित नारायण पाण्डेय, एआरटीओ नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed