फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vinod Bihari Verma, founder of Chitransh Mahasabha, passes away

Noida News: चित्रांश महासभा के संस्थापक का विनोद बिहारी वर्मा का निधन

Mon, 29 Sep 2025 02:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 29 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Vinod Bihari Verma, founder of Chitransh Mahasabha, passes away
चित्रांश महासभा के संस्थापक का विनोद बिहारी वर्मा का निधन
लखनऊ। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रधान संरक्षक विनोद बिहारी वर्मा का रविवार दोपहर उनके निराला नगर स्थित आवास पर निधन हो गया। वे पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे थे। एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और डॉक्टरों की सलाह पर परिवारीजन उन्हें घर ले आए थे।
विज्ञापन


विनोद बिहारी वर्मा दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके थे। वे आवास निगम के उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके थे। समाज और राजनीति में कायस्थों की मजबूत भागीदारी को लेकर वे जीवनपर्यंत प्रयासरत रहे। वे अपने पीछे पुत्र संजीव वर्मा व राना रंजीत वर्मा और एक बेटी को छोड़ गए।
विज्ञापन

रविवार शाम उनका अंतिम संस्कार भैंसाकुंड स्थित विद्युत शवदाह गृह में किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के महामंत्री उमेश चंद्र श्रीवास्तव, कायस्थ समाज के प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार, सुभाष चंद, सुनील श्रीवास्तव, विनोद, अमित श्रीवास्तव और संजय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed