फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villages in Punhana will get 24-hour supply in Ramadan

रमजान में पुन्हाना के गांवों को 24 घंटे मिलेगी आपूर्ति

Fri, 02 Apr 2021 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Villages in Punhana will get 24-hour supply in Ramadan
पुन्हाना। बिजली निगम ने नहेदा फीडर के गांवों को दो हिस्सों में बांटकर ओवरलोडिंग से परेशान लोगों को राहत दी है। इस पर करीब 22 लाख रुपये की लागत आई है। पुन्हाना के 63 केवी पावर हाउस पर अब 19 फीडर हो गए हैं। इससे रमजान के महीने में पुन्हाना के 85 गांवों के करीब 36 हजार उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुन्हाना के 63 केवी पावर हाउस पर कुल 18 फीडरों से 85 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली दी जाती थी। इनमें से नहेदा फीडर पर 17 गांव थे। 400 एंपीयर से अधिक लोड होने के कारण इनमें बार-बार कट लगते थे। विभाग ने करीब 22 लाख रुपये लागत से नई, तिरवाड़ा, अकातिया बास, जमील बास, हाजीपुर गोहेता सहित आठ गांवों के लिए नई लाइन बिछाकर अलग फीडर बना दिया। अब पुन्हाना में 19 फीडर हो गए हैं।
विज्ञापन

पुन्हाना पावर हाउस को तीन लाइनों से जोड़ा
पुन्हाना के 63 केवी पावर हाउस को फिरोजपुर झिरका स्थित धमाला 220 केवी पावर हाउस से सप्लाई की जा रही है। आपातकाल के लिए पुन्हाना को होडल और हथीन की ओर से आ रही लाइनों से भी जोड़ा गया है, ताकि आपातकालीन स्थिति में सप्लाई शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुन्हाना में बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता मुस्तकीम खान का कहना है कि 85 गांवों में बिजली की अब कोई किल्लत नहीं है। सभी गांवों को 24 घंटे बिजली दी जा सकती है। दस दिन बाद रमजान में रोजों के दौरान सभी 85 गांवों को 24 घंटे सप्लाई दी जाएगी। रमजान से पहले कमियों को ठीक किया जा रहा है।
फोटो-पुन्हाना का 63 केवी पावर हाउस।
मुस्तकीम कनिष्ठ अभियंता बिजली निगम पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed