{"_id":"68ffd651ba3dd260d8080373","slug":"villagers-turned-away-electricity-workers-who-had-come-to-connect-wires-na-news-c-56-1-sali1016-139429-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रामीणों ने तार जोड़ने पहुंचे विद्युत कर्मियों को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रामीणों ने तार जोड़ने पहुंचे विद्युत कर्मियों को लौटाया
Tue, 28 Oct 2025 02:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
गांव कोठी बढ़ार में सोमवार की सुबह नलकूप की एचटी विद्युत लाइन के दो तार टूटने से बड़ा हादसा होने से बच गया। कई राहगीर बाल-बाल बच गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव में तार जोड़ने पहुंची टीम को मौके से लौटा दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि 21 अक्तूबर को गांव में अपने घर की छत पर झालर ठीक करते समय एचटी लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद भी महकमे ने गांव में जर्जर विद्युत लाइनों व मकानों के ऊपर व उनसे सटकर जा रही विद्युत लाइनों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि सोमवार को फिर घटना हो गई।
नलकूप की एचटी लाइन के दो तार सुबह अचानक टूटकर गिर गए। मौके पर जब इन तारों को जोड़ने के लिए विद्युतकर्मी पहुंचे तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए तारों को नहीं जोड़ने दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि गांव में मकानों के पास से जा रहे तारों को कहीं अन्य जगह शिफ्ट किया जाए। जेई दुष्यंत कुमार ने बताया कि चूंकि नलकूप की लाइन मकानों के बनने से पूर्व से की है। लिहाजा इसको हटाने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति ली जाएगी।