{"_id":"5f172b688ebc3e9f691ef68d","slug":"villagers-happy-as-road-contruction-begins-mewat-news-noi5248193109","type":"story","status":"publish","title_hn":"करहेड़ा-नगीना मार्ग का निर्माण शुरू, ग्रामीण खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करहेड़ा-नगीना मार्ग का निर्माण शुरू, ग्रामीण खुश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। फिरोजपुर झिरका सड़क एवं लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ आस मोहम्मद ने सोमवार शाम नगीना-करहेड़ा सड़क में हो रही देरी पर ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने आदेश दिया कि अगले तीन दिन के अंदर नवीनीकरण का काम हरहाल में पूरा किया जाए। लोगों को इस कारण हो रही समस्या के बारे में अमर उजाला ने 19 जून को नगीना-करहेड़ा सड़क निर्माण में देरी, ग्रामीण नाराज शीर्षक से प्रमुखता से खबर छापी थी।
त्वरित कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर झिरका लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ने सोमवार से ही ऊपरी सतह पर चारकोल डालने के आदेश दिए इसी के साथ निर्माण कार्य शुरू किया गया। कार्य का औचक निरीक्षण अधिकारी ने किया। इधर करहेड़ा, घागस, कंसाली, उलेटा, अकलीमपुर नूंह, शाहपुर, भूड़बास, जैताका, मुलथान समेत अन्य गांवों में ग्रामीणों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया है। धरना देेने वाले सामाजिक संगठन गालिब मौजी खान फाउंडेशन का लोगों ने आभार जताया है। एसडीओ आस मोहम्मद ने बताया कि नगीना से करहेड़ा सड़क का कार्य शुरू करा दिया है। तीन दिन में सड़क बनकर तैैयार होगी।