फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villagers file complain for not getting grains

सादई गांव में राशन नहीं मिलने से ग्रामीणों में रोष

Wed, 08 Jul 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers file complain for not getting grains
नूंह। सादई गांव में ग्रामीणों ने डिपो संचालक पर राशन नहीं बांटने का आरोप लगाया है। इस बारे में ग्रामीणों ने बुधवार को जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग के इंस्पेक्टर के अलावा एसडीएम को लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता सोहराब खान, गफूर, फतेमोहम्मद, कल्लू, कमरू व मखमूल ने बताया कि उनके गांव में डिपो संचालक जरूरतमंदों को पर्याप्त राशन नहीं देता है। जब वे राशन के लिए जाते हैं तो वह उन्हें राशन देने से मना कर देता है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों के हक का दाल, तेल, चीनी, नमक, गेहूं उन्हें नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन

बता दें, कि कोरोना के संकट को देखते हुए सरकार लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। लेकिन जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग द्वारा नियुक्त डिपो संचालक राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहे हैं। बीते सप्ताह विभाग द्वारा जिले के छह डिपो संचालक के लाइसेंस रद्द किए गए थे। लेकिन उसके बावजूद अभी भी शिकायत सामने आ रही है। भले ही सरकार ने राशन वितरण प्रणाली को ऑनलाइन कर दिया है। इसके बावजूद भी लोगों को समस्या हो रही है। वहीं इस बारे में नूंह के एसडीएम प्रदीप अहलावत ने कहा कि इस मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। जरूरतमंदों को उनका हक दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed