{"_id":"6086fbd08ebc3e8d3a6ee493","slug":"villagers-facing-water-problem-for-one-year-mewat-news-noi579150327","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या से ग्रामीण त्रस्त, नहीं हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या से ग्रामीण त्रस्त, नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। खंड के गांव जलालपुर नूंह में बीते एक साल से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में संबंधित विभाग के प्रति भारी रोष पनप रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि खारा पानी होने के कारण लगभग सभी चेंबर के पानी पर ही निर्भर हैं। अमीर लोग तो बाहर से टैंकर भरवा कर अपना काम चलाते हैं। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति तो गांव में बने चेंबर के पानी पर ही निर्भर हैं।
ग्रामीण बसरुद्दीन, ममरूद्दीन, अब्दुल रहमान, हाजी नजर मोहम्मद व हम्मन ने बताया कि रेनीवेल परियोजना के तहत हमारे गांव में पानी भादस गांव से आता है। जिसकी कुल दूरी सात किलोमीटर है। इतने नजदीक होने के बाद भी पानी नहीं आने के कारण समस्त ग्रामवासियों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। प्रशासन की लापरवाही के कारण आर्थिक स्थिति से कमजोर लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए खारा पानी का इस्तेमाल करना पड़ता है। कई बार हमने प्रशासन को अवगत कराया है लेकिन अभी तक हमारी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत हमें मिल चुकी है। हम ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हैं कि भादस से लेकर जलालपुर नूंह तक पाइप लाइन को देखकर ठीक किया जाएगा। ग्रामीणों को तुरंत पानी मुहैया कराया जाएगा। वहीं इस बारे में विभाग के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या संज्ञान में आई है जल्द ही इस बारे में जानकारी लेकर इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।