फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villagers demand to make road

सड़क बनाने की मांग पर ग्रामीण एकजुट

Wed, 11 Sep 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers demand to make road
नगीना। खंड के गांव उमरी से वाजिदपुर तक कच्चे रास्ते को पक्का बनाने की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के सामने रखी है। उनका कहना है कि इस सड़क के नहीं बनने से लोगों को काफी परेशानी होती है। आए दिन इस रास्ते में लोगों के ट्रैक्टर फंस जाते हैं। ट्रॉली भी पलट जाती है। गांव के सरपंच राजूद्दीन, हाजीद्दीन मोहम्मद, हाजी रजाक, शौकत खान, इस्लाम, अरशद ने बताया कि जिला प्रशासन इस दिशा में उदासीन है। दो साल पहले इसे बनाने के लिए ठेकेदार को टेंडर दिया जा चुका है फिर भी काम शुरू नहीं हुआ। उधर, बदरपुर से बनारसी गांव के लिए जाने वाली सड़क का नवीनीकरण करने के लिए लोगों ने जिला उपायुक्त के पास शिकायत भेजी है। सामाजिक संगठन गालिब मौजी खान फाउंडेशन के पदाधिकारी जावेद कमाल, मंजूर व चौधरी फतेह मोहम्मद ने बताया कि बदरपुर से बनारसी तक के रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जिला प्रशासन जल्द से जल्द इस सड़क का नवीनीकरण कराएं। वहीं इस बारे में सड़क एवं लोक निर्माण कार्य कार्यकारी अभियंता जग भूषण ने कहा कि मामले में जल्द कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

कैप्शनऱ् वाजिदपुर गांव के लोग सड़क बनाने की मांग करते
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed