{"_id":"6ab7f5d5a2333e91780e8c94","slug":"viksit-bharat-model-united-nations-organized-at-trade-show-grnoida-news-c-23-1-lko1064-107311-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रेड शो में विकसित भारत मॉडल यूनाइटेड नेशंस का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रेड शो में विकसित भारत मॉडल यूनाइटेड नेशंस का आयोजन
विज्ञापन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयोजित ‘विकसित भारत मॉडल यूनाइटेड नेशंस में भाग लेते विद्यार्थी ।
फोटो --
- 100 से अधिक विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047 पर किया मंथन
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में शनिवार को विकसित भारत मॉडल यूनाइटेड नेशंस का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा नौ से बारह तक के 14 विद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के रूप में वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने संबंधित देशों की व्यापार नीतियों और वैश्विक मुद्दों पर अपने दृष्टिकोण प्रभावी ढंग से रखे। मॉडल यूनाइटेड नेशंस का मुख्य विषय विकसित भारत 2047 रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बेस्ट डेलीगेट, हाई कमेंडेशन और स्पेशल मेंशन जैसे पुरस्कार दिए गए। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने की। ब्यूरो