{"_id":"686fb7369b9a408d9408aa32","slug":"vijayendra-will-play-in-heroes-international-taekwondo-championship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-67723-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हीरोज अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलेंगे विजयेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हीरोज अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलेंगे विजयेंद्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के ताइक्वांडो खिलाड़ी विजयेंद्र ठाकुर थाईलैंड में होने वाली 8वीं हीरोज अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में कई देशों से चार हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। थाईलैंड के पटाया में हीरोज ताइक्वांडो संगठन बैंकॉक और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड 8 से 10 अगस्त तक चैंपियनशिप कराएगा।
इसमें भारत, थाईलैंड, फिलीपींस, रूस, श्रीलंका, हॉन्गकॉन्ग, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, नेपाल, जापान, बांग्लादेश, मलयेशिया, सिंगापुर, कोरिया, सेनेगल, केन्या, बहरीन, यूनाइटेड किंगडम, जॉर्डन समेत अन्य देशों के करीब चार हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव समरेंद्र ठाकुर ने विजयेंद्र 12वीं कक्षा पढ़ते हैं। वह रोज चार घंटे अभ्यास कर रहे हैं।