फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vietnam's national archery team trained at Galgotias

Noida News: वियतनाम की राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम ने गलगोटिया में किया अभ्यास

Mon, 21 Sep 2026 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Vietnam's national archery team trained at Galgotias
वियतनाम की राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम ने गलगोटिया में किया अभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। एशियाई खेल 2027 की तैयारियों के तहत वियतनाम की राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी में करीब तीन सप्ताह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। टीम में पांच तीरंदाज और दो कोच शामिल रहे। प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों ने आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी की। विश्वविद्यालय में विदेशी टीम के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों और स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजों के अभ्यास को देखने और उनके अनुभवों से जुड़ने का अवसर मिला। वियतनामी दल में पुरुष वर्ग के तीरंदाज दांग कोंग डुक, त्रान शुआन हुओंग और गुयेन वान दाय शामिल रहे। महिला वर्ग में गुयेन थी थान थाओ और ले थुय फुओंग न्ही ने हिस्सा लिया। टीम के साथ कोच रिचपाल सिंह सलारिया और दो वान दुय भी मौजूद रहे।




वहीं विश्वविद्यालय की तीन छात्राओं ने अहमदाबाद में आयोजित पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में 79 देशों के 522 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के छात्राओं ने विभिन्न वर्गों में पांच स्वर्ण पदक जीते। बीए अर्थशास्त्र प्रथम वर्ष की छात्रा रितु मंडल ने पारंपरिक एकल और पारंपरिक समूह वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। बीए अंग्रेजी प्रथम वर्ष की छात्रा रिया ने सुपाइन एकल सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, बीए की छात्रा दीपा लोधी ने कलात्मक युगल और कलात्मक समूह वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed