फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vidhan sabha election in 2022 Chief Minister Yogi Adityanath returned from Delhi tour with strength

रणनीति: दिल्ली से 'मजबूत' होकर लौटे योगी, अब मिशन 2022 और सहयोगियों पर फैसलों का इंतजार

Sat, 12 Jun 2021 10:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Jun 2021 10:11 AM IST
सार

केंद्रीय नेतृत्व ने योगी के साथ जरूरी फैसले लेने और उन्हें क्रियान्वित करने के मुद्दे पर चर्चा किया। साथ ही पूरी कार्ययोजना समझाने और प्रदेश की तैयारियां समझते हुए जल्द ही फिर बैठक कर फैसलों को अंतिम रूप देने का निश्चय हुआ है। 

विज्ञापन
vidhan sabha election in 2022 Chief Minister Yogi Adityanath returned from Delhi tour with strength
योगी आदित्यनाथ - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली दौरे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मजबूती लेकर लौटे हैं। सियासी कयासों, उलटफेर की चर्चाओं, प्रदेश के बंटवारे की तैयारी की अटकलों के बीच दो दिन का उनका यह दौरा पूरी तरह फीडबैक देने और आने वाली चुनौतियों से पार पाने की तैयारियों की चर्चाओं पर ही केंद्रित रहा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक, सभी के साथ भेंट में प्रमुख रूप से मुख्य एजेंडा मिशन 2022 और लक्ष्य 300 पार सीटें ही रहा।
विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व ने योगी के साथ जरूरी फैसले लेने और उन्हें क्रियान्वित करने के मुद्दे पर चर्चा क। साथ ही पूरी कार्ययोजना समझाने और प्रदेश की तैयारियां समझते हुए जल्द ही फिर बैठक कर फैसलों को अंतिम रूप देने का निश्चय हुआ है। केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी में फिर फतह की कमान एक तरह से गृहमंत्री अमित शाह को सौंप दी है।
विज्ञापन


जहां तक मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं का सवाल है तो इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। नामों को लेकर भी कोई सूची नहीं तैयार की गई है। जहां तक जितिन या अरविंद शर्मा को मंत्री बनाने की बात है तो इस बारे में भी इस दौरे में कोई अंतिम फैसला न होने के संकेत हैं। संघ व भाजपा के सूत्रों का कहना है कि मुलाकात का मुद्दा कोरोना महामारी के दौरान हालात और पंचायत चुनाव के परिणामों के संदर्भ में 2022 की संभावनाएं व समीकरण रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके जरिये यूपी में भाजपा की ‘एक बार फिर सरकार 300 पार के साथ’ के संकल्प को साकार किया जा सके। मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री, शाह और नड्डा से अलग-अलग मुलाकातें होने के कारण इनकी कोई अधिकृत जानकारी तो नहीं मिल पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि बातचीत का मुद्दा डैमेज कंट्रोल के लिए सहयोगियों का साधना और विरोधियों का सियासी तौर पर निपटाना रहा।

बातचीत के संकेत

सूत्रों का कहना है कि निषाद पार्टी की तरफ  से 14 जातियों को अनुसूचित जाति की सुविधाएं देने व गोरखपुर के आसपास दो या तीन जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद देने और अनुप्रिया पटेल की तरफ  से कुछ जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की मांग पर भी शाह ने योगी के साथ विचार-विमर्श किया। 

साथ ही उन संभावनाओं पर भी बात की गई, जिनके जरिये पिछड़ों व अनुसूचित जाति के लोगों को और मजबूती के साथ भाजपा से जोड़ा जा सके। शाह ने इन वर्गों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के प्रभाव की जानकारी भी ली। पंचायत चुनाव के नतीजों के परिपेक्ष्य में भी इन योजनाओं के प्रभावों पर चर्चा की जानकारी भी मिली है।

रार कम, रणनीति ज्यादा

तमाम चर्चाओं के उलट योगी की शाह से लेकर नड्डा तक से मुलाकातें पूरी तरह सामान्य माहौल में हुई। भले ही सोशल मीडिया पर रार की खबरें चल रही हों, लेकिन सूत्रों के अनुसार योगी की केंद्रीय नेताओं के साथ मुलाकात का मुद्दा रार के बजाय 2022 की रणनीति की तैयारी रहा। शाह ने मुलाकात में सहयोगी पार्टियों की ओर से आई अपेक्षाओं की बात रखी और कोरोना काल के दौरान उठी बातों पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। 

तय हुआ कि 2022 के मद्देनजर जहां मौजूदा सहयोगियों को साथ रखना है, वहीं सपा को ध्यान में रखते हुए पूरी चुनावी तैयारियों का तानाबाना बुनना है। अपने जाने न पाएं, लेकिन सामने वाले मजबूत भी न होने पाएं। कुल मिलाकर योगी के इस दिल्ली दौरे ने भाजपा के मिशन 2022 की तैयारियों की रूपरेखा की दिशा तय कर दी है। 

इस पर विस्तृत कार्ययोजना जल्द ही सामने आ जाएगी और अमल भी शुरू होगा। पर, फिलहाल प्राथमिकता जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव रहेंगे। इसके बाद भाजपा संगठन और सरकार मिशन 2022 की फतह के लिए मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed