फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Video of stunts performed in a convoy goes viral; police launch investigation.

Noida News: काफिले में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 03 Oct 2026 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Video of stunts performed in a convoy goes viral; police launch investigation.
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र में गाड़ियों के काफिले के साथ खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान यातायात नियमों की भी अनदेखी की गई। बताया जा रहा है कि वीडियो बुधवार का है, जो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी से अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस के अनुसार वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ियों के नंबर के आधार पर स्टंट करने वालों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सड़क पर खतरनाक स्टंट नहीं करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed