फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Video of girl doing stunts on Scorpios bonnet in Noida goes viral

स्कॉर्पियो के बोनट पर युवती का स्टंट: रात में सड़क पर किया चौंकाने वाला काम, वायरल वीडियो के बाद हुई कार्रवाई

Wed, 09 Nov 2022 06:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 09 Nov 2022 06:09 PM IST
सार

स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठकर स्टंट करती इस युवती का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो को सीज कर दिया। 

विज्ञापन
Video of girl doing stunts on Scorpios bonnet in Noida goes viral
वायरल वीडियो में कार के बोनट पर सवार युवती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा में स्कॉर्पियो कार के बोनट पर बैठकर स्टंट कर रही युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती काले रंग की स्कॉर्पियो कार के बोनट पर बैठी हुई दिखाई दे रही है और कार धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। इस वीडियो के पुलिस के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्कॉर्पियो चला रहे युवक को पकड़ कर कार को सीज कर दिया है।

विज्ञापन


मामला नोएडा के सेक्टर 75 का बताया जा रहा है। वीडियो करीब 10 सेकेंड का है, जो रात के वक्त का लग रहा है, जिसे किसी और ने बनाकर वायरल कर दिया। कार के बोनट पर बैठी युवती काफी देर तक स्टंट करती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने कार चालक को ढूंढ निकाला
कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करती इस युवती का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने स्कॉर्पियो के नंबर से गाड़ी को ट्रेस किया और चालक को ढूंढ निकाला। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो को सीज कर दिया। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed