फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Video of dog beating in society goes viral, case against security personnel

Noida News: सोसाइटी में कुत्ते की पिटाई का वीडियो वायरल, सुरक्षाकर्मियों पर केस

Tue, 07 Mar 2023 08:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:15 AM IST
विज्ञापन
Video of dog beating in society goes viral, case against security personnel
सोसाइटी में कुत्ते की पिटाई का वीडियो वायरल, सुरक्षाकर्मियों पर केस
विज्ञापन

-हिरासत में लेने पर सोसाइटी के अन्य सुरक्षाकर्मियों ने जमकर किया हंगामा और नारेबाजी

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। कुत्ते की पिटाई करते हुए वीडियो वायरल होने पर महिला पशु प्रेमी ने सोमवार को एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी के गार्डों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जांच करने पहुंची पुलिस को देखकर सोसाइटी के गार्डों ने जमकर हंगामा किया। सुरक्षाकर्मियों पर महिला पशु प्रेमी ने कुत्ते का अपहरण कर उसे मारने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ लावारिश कुत्तों को पकड़ने पहुंची प्राधिकरण की रेस्क्यू टीम ने सोसायटी के लोगों पर बदसलूकी का आरोप लगाया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।



एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी निवासी महिला पशु प्रेमी सोनम ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि सोसाइटी में सुरक्षाकर्मियों ने एक कुत्ते का अपहरण कर उसे मार डाला। मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें गार्ड एक डॉगी की पिटाई कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस सोसाइटी में सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ करने पहुंची थी। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज अन्य सुरक्षाकर्मियों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी सुरक्षाकर्मियों को छोड़ दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। कुत्ते की पिटाई के मामले में पुलिस ने महिला पशु प्रेमी की शिकायत पर गार्डों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




प्राधिकरण की टीम ने निवासियों पर लगाया बदसलूकी का आरोप

सोसाइटी में लावारिस कुत्तों को लेकर शिकायत हुई तो प्राधिकरण की रेस्क्यू टीम भी सोसाइटी में पहुंची। प्राधिकरण की टीम का आरोप है कि सोसाइटी वासियों ने उनके साथ बदसलूकी औऱ मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उन्हें बचाया। बीटा दो कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed