फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Video of Collision between Audi and Toyota in Greater Noida

वीडियो: ग्रेटर नोएडा में ऑडी और टोयोटा में टक्कर, पलटी कार को लोगों ने किया सीधा, हादसे में कोई नहीं हुआ घायल

Tue, 22 Sep 2026 04:09 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Tue, 22 Sep 2026 04:09 PM IST
सार

बिसरख में सोमवार को ऑडी और टोयोटा कार की टक्कर हो गई। हादसे में ऑडी पलट गई, पर किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन
Video of Collision between Audi and Toyota in Greater Noida
टक्कर के बाद पलट गई थी ऑडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली क्षेत्र में 130 मीटर रोड पर चारमूर्ति चौराहे के पास सोमवार को ऑडी और टोयोटा कार की टक्कर हो गई। हादसे में ऑडी पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने ऑडी को उठाकर सीधा किया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, सोमवार को थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत चारमूर्ति चौराहे से करीब 100 मीटर की दूरी पर ऑडी और टोयोटा आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। टक्कर के बाद ऑडी पलट गई थी। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने प्रयास कर पलटी हुई कार को सीधा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मीडिया सेल का कहना है कि सड़क दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। दुर्घटना के कारणों और दोनों वाहनों की स्थिति के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से हादसे में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed